Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में शिल्पी के परिजनों से मिले अखिलेश यादव:बोले- यहां बुलडोजर और लंगड़ा कार्रवाई क्यों नहीं, भाजपा सरकार खुद महिला विरोधी

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई में हुए शिल्पी हत्याकांड में आज अखिलेश यादव ने परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने 5 लाख रुपये का चेक दिया और मामले में सीबीआई जांच की मांग की। बाहर निकलकर उन्होंने मीडिया से बात की और कहा कि घटना की जांच होनी चाहिए। वहीं, महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा कि भाजपा खुद महिला विरोधी है और वो खुद बिल पास नहीं करवाना चाहते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि हमने एक्सप्रेस-वे पर 2016 में प्लेन उतरवा दिए थे, वो अब उतरवा रहे हैं। आगरा एक्सप्रेस-वे जो हमने बनवाया था वो गंगा एक्सप्रेस वे से बेहतर है। बोले- यहां लंगड़ा ऑपरेशन से पीछे क्यूं हट रही सरकार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करीब 12 बजे मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी रसूलपुर गांव पहुंचे। यहां 13 अप्रैल को शिल्पी कुशवाहा की हत्या कर दी गई थी। अखिलेश के पहुंचने से पहले पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। घर वालों से मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और फिर लखनऊ के लिए रवाना हो गए। अखिलेश यादव ने कहा इस परिवार को न्याय अभी भी नहीं मिल रहा है। परिवार की मांग पूरी हो, जो परिवार चाहता है। जिस तरीके से हर घटना में बुलडोजर और 'लंगड़ा ऑपरेशन' करते हैं, सरकार यहां क्यों पीछे हट रही है? यह पहली घटना नहीं हुई है।" प्रदेश की कई घटनाओं पर साधा निशाना “फतेहपुर में मौर्या बेटी के साथ क्या किया वर्चस्ववादी लोगों ने?” इसी तरह प्रतापगढ़ में एक बेटी की जान चली गई।" "गाजीपुर में क्या हुआ बेटी के साथ? और अगर पुलिस कार्रवाई करती गाजीपुर में भी, तो उस बेटी की जान नहीं जाती।" उनसे जब कहा गया कि आरोपी पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी प्रचलित है, पिता-पुत्र जेल चले गए हैं क्या जातीय एंगल देने की कोशिश की जा रही है, तो अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि हमारे कन्नौज में पता करो, 10 मिनट में गैंगस्टर लगा देते हैं। 10 मिनट में बुलडोजर से घर तोड़ देते हैं। कन्नौज यहां से कितनी दूर है? अखिलेश ने कहा कि क्या प्रधानमंत्री को इसके बारे में पता नहीं होगा? इसमें जाति का क्या एंगल है, अगर आपके साथ कोई घटना हो जाए, तो क्या हम आपके साथ नहीं हैं?" मामले में अब तक बुलडोजर कार्रवाई नहीं हुई अगर किसी के साथ अन्याय हुआ है, तो क्या हम उसके साथ खड़े नहीं होंगे? इस मामले में पिता-पुत्र जेल जा चुके हैं और पुलिस लगातार कार्रवाई की बात कर रही है। लेकिन सवाल यह है कि सरकार बाकी जगहों पर तो बुलडोजर चलाती है, यहां मदद क्यों नहीं कर रही? आपने करोड़ों रुपये अन्य जगहों पर दिए, तो इस परिवार की मदद क्यों नहीं की जा रही?" वहीं शिल्पी के भाई धीरेंद्र ने कहा कि “बाबूजी, हमें इंसाफ चाहिए। हमारी लैट्रिन तोड़ दी गई, बाउंड्री तोड़ दी गई। वे लोग हमें डराना चाहते हैं। न तो अपराधियों को पकड़ा जा रहा है और न ही उन पर कोई सख्त कार्रवाई हो रही है। हमें CBI जांच चाहिए और अपराधियों को फांसी होनी चाहिए। इस पर अखिलेश ने कहा कि मैं आपकी सभी मांगों के पक्ष में हूं। हम हर संभव कानूनी मदद करेंगे।" भाई बोला- सीएम से मदद मांगी, नहीं हुई कार्रवाई शिल्पी के भाई ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री जी को भी ज्ञापन दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हम सालों से न्याय के लिए भटक रहे हैं। बिटिया को बचाने के लिए हाथ-पांव जोड़ते रहे, लेकिन किसी ने नहीं सुनी—न एसपी साहब ने, न थानेदार ने, न सीओ या डीएम साहब ने।" इस पर अखिलेश ने कहा कि इसीलिए मैंने 1090 (महिला हेल्पलाइन) बनाई थी। ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे महिलाओं और बेटियों की तुरंत मदद हो सके। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए।" मां बोली- आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चले शिल्पी की मां ने कहा कि उन अपराधियों को फांसी हो, उनके मकान पर बुलडोजर चले और जो उनकी जमीन है वो नीलाम हो। और CBI जांच होनी चाहिए, जो उसमें सम्मिलित हों उनको भी सजा बराबर मिलनी चाहिए। 13 अप्रैल को हुई थी महिला की हत्या 13 अप्रैल की शाम शिल्पी कुशवाहा (26) अपने घर से कूड़ा डालने जा रही थीं, तभी गांव के ही ऋषभ द्विवेदी ने फावड़े से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। शिल्पी के पिता राम रहीस की तहरीर पर आरोपी ऋषभ और उसके पिता प्रमोद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 15 अप्रैल को आरोपी ऋषभ को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 19 अप्रैल को उसके पिता प्रमोद को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी ऋषभ ने पुलिस को बयान दिया था कि उसका शिल्पी के साथ अफेयर था। इसी के चलते शिल्पी के पति ने उसे छोड़ दिया था। ऋषभ को शक था कि शिल्पी अब किसी और से बात करने लगी है, जिसकी वजह से उसने हत्या कर दी। सपा के प्रतिनिधि मंडल को जाने से रोका गया था इस हत्याकांड से संबंधित कुछ भड़काऊ टिप्पणियां सोशल मीडिया पर सामने आई थीं, जिस पर उप निरीक्षक श्याम बहादुर की शिकायत पर 12 नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इससे पहले, 23 अप्रैल को सपा का एक प्रतिनिधिमंडल शिल्पी के परिजनों से मिलने जा रहा था, जिसे संडीला के पास रोक दिया गया था। 22 अप्रैल की रात जिले के कई सपा कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट भी किया गया था। इस मामले में एसपी अशोक कुमार मीणा ने 28 अप्रैल को मल्लावां कोतवाल शिवाकांत पांडेय को निलंबित कर दिया था। ----------------- यह खबर भी पढ़ें… मिस्टर-यूपी एनकाउंटर में ढेर, 3 दोस्तों की हत्या की थी:जिनका मर्डर किया, उनकी पत्नी-बहन बोलीं- अब तसल्ली मिली बुलंदशहर में 3 दोस्तों की हत्या के मुख्य आरोपी बर्थडे बॉय जीतू सैनी (30) को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। गुरुवार सुबह 5 बजे पुलिस ने स्कूटी सवार जीतू को रोका, तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे तीन गोलियां लग गईं। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जीतू की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार:मुखबिर की सूचना पर मिला, गैंगेस्टर पर चार गंभीर मुकदमे दर्ज
    Next Article
    गोरखपुर में बुलेट में लगी आग, देखें VIDEO:10 फीट तक उठी लपटें; लोगों ने रेत-मिट्टी फेंक कर बुझाई आग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment