Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में दो सड़क हादसों में मौत:पूर्व आर्मी कैप्टन और युवक की जान गई, शव परिजनों को सौंपे

    9 hours ago

    1

    0

    हरदोई में बुधवार शाम हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक सेवानिवृत्त आर्मी कैप्टन और एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर विधिक कार्रवाई पूरी की। पहला हादसा संडीला कोतवाली क्षेत्र के संडीला-बेनीगंज मार्ग पर जामू गांव के पास हुआ। लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र निवासी नूर (22) और उनके भाई शाहनूर (27) एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे। बुधवार शाम बाइक से संडीला आते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में नूर की मौके पर ही मौत हो गई। शाहनूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। नूर का निकाह डेढ़ साल पहले ही हुआ था। वहीं, दूसरा हादसा लखनऊ-हरदोई हाईवे पर छोटी तिलुइया गांव के पास हुआ। मोहल्ला नारायण दास निवासी मोहम्मद शमसुद्दीन (65) की इसमें जान चली गई। भारतीय सेना से कैप्टन पद से सेवानिवृत्त शमसुद्दीन लखनऊ से दवा लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर पाल ने बताया कि गुरुवार को दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस अज्ञात वाहनों की तलाश कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में युवती को 7 दिन बंधक बनाकर पीटा:जबरन शराब पिलाई; चोरी का आरोप लगाया, कोर्ट के आदेश पर FIR
    Next Article
    GDA का अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन:दिसंबर–जनवरी में 19 कॉलोनियां ध्वस्त, 52 एकड़ भूमि मुक्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment