Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव शोभायात्रा:सैकड़ों झांकियां शामिल, 600 से ज्यादा शिव बारात निकली, DM-SP ने हरि झंडी दिखाई

    11 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। रविवार को 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर नगर के मुख्य मार्गों पर गाजे-बाजे के साथ भव्य शिव शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों झांकियां और हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। जिले में 600 से अधिक शिव बारातें सकुशल निकाली गईं। यह विशाल शिव शोभायात्रा श्रीझंडेश्वर महादेव मंदिर से झांकियां एकत्रित होकर कमला भवन पहुंचने के बाद शुरू हुई। युवाओं ने बाइकों पर त्रिशूल लेकर यात्रा में भाग लिया। भक्तों ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए और भक्ति संगीत की धुन पर झूमते हुए शोभायात्रा की भव्यता बढ़ाई। इस वर्ष शोभायात्रा में सौ से अधिक झांकियां शामिल थीं। इनमें विभिन्न देवी-देवताओं के रूप धरे कलाकार, सजे-धजे रथ और सबसे आगे चलता एक भव्य हाथी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन में शिरकत की। नगर के प्रमुख मंदिरों जैसे झंडेश्वर महादेव मंदिर, अन्नपूर्णाधाम मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर और कल्याणी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह शिवभक्तों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और प्रसाद वितरण किया। शोभायात्रा में सबसे आगे हाथी रूप में श्रीगणेश, साधु-संत, राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता, पुलिस बल और पीएसी जवान शामिल थे। यह यात्रा कमला भवन से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, आईबीपी, नगर पालिका, कसाई चौराहा, धवन रोड, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, गांधी नगर कोतवाली, अचलगंज तिराहा, टाइप टू कॉलोनी स्थित गायत्री मंदिर और डीएसएन कॉलेज से होते हुए वापस झंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शिव बारात में सजी बग्घियां, घोड़ों पर सवार देवी-देवताओं के वेश में बच्चे, भूत-प्रेत के रूप में झूमते कलाकार और सामाजिक व राजनीतिक कटाक्ष करती तख्तियां लिए बच्चे सभी के आकर्षण का केंद्र बने। डीजे और ढोल की धुन पर नाचते भक्तों ने माहौल को और अधिक रंगीन बना दिया। देखें 10 तस्वीरें… इस शोभायात्रा में नर सेवा नारायण सेवा के प्रांतीय प्रभारी विमल द्विवेदी, अजय त्रिवेदी, शोभायात्रा समिति के संयोजक चंद्रप्रकाश गुप्ता और विनोद शर्मा सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।धीरेंद्र प्रताप सिंह, श्रीकांत शुक्ल, कमलेश शुक्ल, आर.बी. सिंह, राकेश सिंह, रामसुमेर सिंह, मनीष चंदेल आदि उपस्थित रहे। वहीं, प्रशासन की ओर से डीएम गौरांग राठी, सीओ सोनम सिंह, विभिन्न थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों के साथ भारी पुलिस बल और पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। दिनभर मंदिरों में पूजा-अर्चना और अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। शिव भक्तों ने व्रत रखकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। जगह-जगह भंडारे लगाए गए, जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे नगर में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे, जिससे समूचा वातावरण भक्तिमय बन गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराजगंज में धर्मांतरण का आरोप, एक गिरफ्तार:हिंदू संगठनों की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई, धार्मिक पुस्तकें बरामद
    Next Article
    हरदोई में उमड़ा आस्था का सैलाब:भक्त प्रहलाद की प्रथम भव्य शोभा यात्रा का आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment