Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव:RSS प्रमुख मोहन भागवत ट्रेन में थे, दो शीशे टूटे; ट्रैक किनारे खेल रहे बच्चों ने फेंके पत्थर

    5 hours ago

    1

    0

    वाराणसी से मेरठ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की बोगी के दो शीशे टूट जाने से गुरुवार को सनसनी फैल गई। घटना उस समय हुई जब ट्रेन हरदोई रेलवे स्टेशन को पार कर मुरादाबाद की ओर बढ़ रही थी। पत्थर लगने से कोच सी-4 में सीट नंबर 60 और 61 के बीच लगे दोनों शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। बताया गया कि दोपहर करीब 3:30 बजे ट्रेन जैसे ही बलोखर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, उसी दौरान पत्थर आकर खिड़की से टकराए। घटना की सूचना तुरंत मुरादाबाद कंट्रोल रूम से आरपीएफ को दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। बच्चे खेल रहे थे, उसी दौरान फेंके पत्थर पुलिस जांच में पता चला कि क्रॉसिंग के पास स्थित कंजर बस्ती के कुछ बच्चे रेलवे ट्रैक के किनारे लकड़ी और गेंद से खेल रहे थे। खेल के दौरान कुछ बच्चों ने पत्थर फेंके, जो अचानक वहां से गुजर रही वंदे भारत ट्रेन के शीशों पर जा लगे। घटना को शरारतन की गई हरकत माना जा रहा है, हालांकि इससे बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर घटना की पुष्टि की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा मामला, दर्ज हुआ मुकदमा आरपीएफ ने कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया है। इस धारा में चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी करना और यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालना गंभीर अपराध माना जाता है। रेलवे ने बढ़ाई निगरानी, जागरूकता की भी तैयारी घटना के बाद रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की बात कही है। साथ ही आसपास की बस्तियों में जागरूकता अभियान चलाने की भी तैयारी है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार कैंसिल:LDA ने जमीन देने से मना किया, बागेश्वर पीठाधीश्वर ने खुद दी थी आने की जानकारी
    Next Article
    हरदोई एसपी ने दो थानों में बदले प्रभारी:कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए की नई नियुक्तियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment