Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार कैंसिल:LDA ने जमीन देने से मना किया, बागेश्वर पीठाधीश्वर ने खुद दी थी आने की जानकारी

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में अगले महीने धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार नहीं सजेगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का मैदान आवंटित किया था। अब गुरुवार, 19 जनवरी को LDA ने आयोजकों को पत्र लिखकर अपरिहार्य कारणों से जमीन देने से मना कर दिया है। दरअसल, 14 मार्च से 18 मार्च तक प्रेरणा स्थल में धार्मिक दरबार आयोजित करने के लिए हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने एलडीए से मैदान आवंटन का आवेदन किया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना जताई जा रही थी। पुलिस से NOC नहीं मिली सूत्रों के मुताबिक, पुलिस से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिलने के चलते LDA ने यह कदम उठाया। प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर स्पष्ट अनुमति न मिलने के कारण प्राधिकरण ने आवंटन आदेश निरस्त कर दिया। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने पहले सोशल मीडिया पर तैयारियां शुरू कर दी थीं। धीरेन शास्त्री महाराज ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए भक्तों को मार्च में लखनऊ आगमन की जानकारी भी दी थी। हालांकि अब आवंटन निरस्त होने के बाद कार्यक्रम पर विराम लग गया है। बताया जा रहा है कि जब तक पुलिस और प्रशासन से आवश्यक अनुमतियां नहीं मिलती, तब तक किसी भी बड़े आयोजन के लिए सार्वजनिक स्थल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। फिलहाल, आयोजकों की ओर से आगे की रणनीति पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेग लेने गए किन्नर का शव पॉलीथीन में लिपटा मिला:युवक भी कमरे में फंदे पर लटक रहा था, बलिया में 5 लोगों पर FIR; तीन गिरफ्तार
    Next Article
    हरदोई में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव:RSS प्रमुख मोहन भागवत ट्रेन में थे, दो शीशे टूटे; ट्रैक किनारे खेल रहे बच्चों ने फेंके पत्थर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment