Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई एसपी ने दो थानों में बदले प्रभारी:कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए की नई नियुक्तियां

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद दो वरिष्ठ निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शाहाबाद क्षेत्र में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों को देखते हुए एसपी ने यह कदम उठाया है। पूर्व में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह के निलंबित होने के बाद रिक्त हुए शाहाबाद थाने की कमान अब निरीक्षक अरविंद कुमार राय को सौंपी गई है। अरविंद कुमार राय इससे पहले बिलग्राम थाने के प्रभारी निरीक्षक थे। वहीं, बिलग्राम थाने में रिक्त हुए प्रभारी निरीक्षक के पद पर निरीक्षक विजय कुमार की तैनाती की गई है। विजय कुमार अब तक जनपद के विशेष जांच प्रकोष्ठ के प्रभारी के रूप में कार्यरत थे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश (संख्या: सीए/एसपी-16/2026) के अनुसार, दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य जनपद के संवेदनशील थाना क्षेत्रों में पुलिस की पकड़ को मजबूत करना और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव:RSS प्रमुख मोहन भागवत ट्रेन में थे, दो शीशे टूटे; ट्रैक किनारे खेल रहे बच्चों ने फेंके पत्थर
    Next Article
    31 साल बाद पंजाब से गिरफ्तार हुआ खालिस्तानी आंतकी:1993 में नोएडा पुलिस ने एके-56 और 121 कारतूस के साथ पकड़ा था, यूपी एटीएस का एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment