Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत:जयपुर से साले की शादी में शामिल होने आया था, 6 महीने के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

    17 hours ago

    1

    0

    हरदोई में साले की शादी की खुशियां एक सड़क हादसे ने मातम में बदल दीं। शाहजहांपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हालत बिगड़ने पर हरदोई मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पाली थाना क्षेत्र के रामपुर टिकुरा निवासी 28 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। वह जयपुर में सिलाई का काम करते थे। उनके साले मनोज की शादी 28 जून को थी। शादी में शामिल होने के लिए दीपक 27 जून को जयपुर से अपने गांव लौटे थे। पत्नी पहले ही मायके पहुंच गई थी दीपक की पत्नी राजमाला अपने छह महीने के बेटे के साथ पहले ही शाहजहांपुर जिले के कांठ थाना क्षेत्र स्थित सरथौली गांव, अपने मायके पहुंच गई थीं। रविवार दोपहर दीपक बाइक से ससुराल के लिए निकले थे। अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक सड़क पर सिर के बल गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में बिगड़ी हालत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम परिजन उन्हें एम्बुलेंस से लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें हरदोई मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां रविवार रात करीब 9:40 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में लापरवाही पर कार्रवाई, कसया कोतवाल, SI निलंबित:रात्रि चेकिंग में शिथिलता बरतने पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
    Next Article
    तेज-रफ्तार डंपर की टक्कर से टक्कर से भतीजी की मौत:मौसी घायल, शादी के लिए खरीदने जा रही थी कपड़े; उन्नाव के पुरवा में हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment