Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में लापरवाही पर कार्रवाई, कसया कोतवाल, SI निलंबित:रात्रि चेकिंग में शिथिलता बरतने पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

    18 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में ड्यूटी में लापरवाही और रात्रि चेकिंग में शिथिलता बरतने पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने सोमवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की। कसया के प्रभारी निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि तरयासुजान थाना क्षेत्र के दो चौकी प्रभारियों को पुलिस लाइन से संबद्ध (लाइन हाजिर) किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार, कसया थाना के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह और उपनिरीक्षक संतोष कुमार उपाध्याय को निलंबित किया गया है। उन पर रात्रि चेकिंग, पदीय दायित्वों के निर्वहन और वादियों के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप है। वहीं, तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चौकी प्रभारी धर्मवीर सिंह और तिनफेड़िया चौकी प्रभारी शिवम त्रिवेदी को कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर पुलिस लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने स्पष्ट किया कि पुलिस कार्यों में लापरवाही, शिथिलता और जनहित की अनदेखी किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि ड्यूटी के प्रति उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे पुलिस महकमे में यह स्पष्ट संदेश गया है कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कमलदत्त बोले- चीफ साहब कब सोएगी जनता चैन की नींद:माधवपुरम की बिजली समस्याओं को लेकर जताई नाराजगी, मांगा समाधान, सुझाव भी दिए
    Next Article
    हरदोई में युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत:जयपुर से साले की शादी में शामिल होने आया था, 6 महीने के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment