Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हार्दिक पंड्या की वापसी में फिर देरी:सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी बाहर; क्रुणाल करेंगे बड़ौदा की कप्तानी

    1 day ago

    3

    0

    भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की वापसी में एक बार फिर देरी हो गई है। उन्हें 14 नवंबर से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए बड़ौदा की टीम में शामिल नहीं किया गया है। 33 साल के हार्दिक फिलहाल हड्डी की चोट से उबर रहे हैं। BCCI ने बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन को उन्हें मैच खिलाने के बजाय बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन जारी रखने को कहा है। हार्दिक की जगह उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या बड़ौदा टीम की कप्तानी करेंगे। बड़ौदा को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप-A में रखा गया है। इस ग्रुप में उसके साथ डिफेंडिंग चैंपियन झारखंड, बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और मिजोरम हैं। टीम अपना पहला मुकाबला 14 नवंबर को मुंबई में चंडीगढ़ के खिलाफ खेलेगी। IPL 2026 के बाद एक भी मैच नहीं खेले हार्दिक IPL 2026 के बाद से कोई मैच नहीं खेले हैं। उनका आखिरी मुकाबला 24 मई को मुंबई इंडियंस की ओर से था। वे भारत के लिए भी आखिरी बार 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में उतरे थे। वापसी की तैयारी के बीच फिर लगी चोट IPL 2026 के दौरान हार्दिक को पीठ में ऐंठन की समस्या हुई थी। इसके बाद पैर में खिंचाव आया और उन्हें फिटनेस हासिल करने के लिए बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में समय बिताना पड़ा। अक्टूबर में वापसी की उम्मीद बनी, जब उन्हें ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ पुडुचेरी में होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारत-A टीम में चुना गया। लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले नई चोट के कारण उनका नाम वापस लेना पड़ा। टीम इंडिया के लिए क्यों अहम हैं हार्दिक? भारत वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी में लगा हुआ है। यह वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में होना है। हार्दिक ऐसे खिलाड़ी हैं जो छठे या सातवें नंबर पर बल्लेबाजी कर तेजी से रन बना सकते हैं और साथ ही तेज गेंदबाजी से टीम को अतिरिक्त विकल्प देते हैं। मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सितंबर में कहा था कि हार्दिक और जसप्रीत बुमराह दोनों वर्ल्ड कप के लिए बेहद अहम हैं, लेकिन किसी खिलाड़ी को पूरी तरह तैयार हुए बिना बड़े टूर्नामेंट में नहीं उतारा जा सकता। भारत दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज खेलेगा। ऐसे में हार्दिक की वापसी पर नजर रहेगी। बड़ौदा की 15 सदस्यीय टीम क्रुणाल पंड्या (कप्तान), अतित शेठ (उपकप्तान), दीपक हुड्डा, शिवालिक शर्मा, शाश्वत रावत, अमित पासी (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), भानु पानिया, महेश पिथिया, परीक्षित पटेल, हेमंत पुंडे, राज लिम्बानी, रासिख दर, ध्रुव बी. पटेल और सफवान पटेल। स्टैंडबाय खिलाड़ी: प्रियांशु मोलिया और चिंतल गांधी। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें हार्दिक पंड्या ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हार्दिक पंड्या चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। सीरीज इसी महीने 6 से 11 अक्टूबर के बीच पुडुचेरी में खेली जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कप्तान गिल बोले- जीत मिली, लेकिन 2 विकेट ज्यादा गंवाए:गुरनूर बोले- न्यूजीलैंड की उछाल ने साथ दिया; सैंटनर- 160 रन तक पहुंचना चाहिए था
    Next Article
    वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश ने 386 रन बनाए:दूसरे टेस्ट में तौहीद हृदोय ने 242 रन की पारी खेली, 22 चौके और 11 छक्के लगाए

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment