Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरिद्वार, मेरठ में ओले गिरे, गाड़ियों के शीशे टूटे:लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ-आदि कैलाश मार्ग बंद; बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    22 hours ago

    1

    0

    उत्तराखंड के देहरादून, ऋषिकेश, नैनीताल, हल्द्वानी और रामनगर में शुक्रवार को बारिश हुई है। हरिद्वार में ओले गिरे, जिससे गाड़ियों के शीशे टूट गए। रामनगर में चलती स्कूटी और हाथ ठेले पर एक पेड़ जा गिरा, जिससे दोनों उसके नीचे दब गए। आज सुबह हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ के धारचूला की व्यास घाटी के कुटी गांव में बर्फबारी हुई है। चमोली में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग टंगड़ी-पागल नाले के पास लैंडस्लाइड के चलते बंद हो गया है। पिथौरागढ़ में भी आदि कैलाश सड़क पर मलबा आ गया। 500 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के मेरठ और मुजफ्फरनगर में भी ओले गिरे। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ में गोमती नदी उफान पर है। इससे करीब 10 गांव बाढ़ में घिर गए हैं। 40 हजार से ज्यादा घर आधे से ज्यादा डूबे हुए हैं। 3 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित है। बिहार के 18 जिलों में बारिश और आंधी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा समेत अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… राज्यों के मौसम की खबर यूपी- लखनऊ बाढ़- VIP इलाकों की सड़कें डूबीं, पार्क-मंदिर जलमग्न यूपी में बाढ़ मुसीबत बनी हुई है। लखनऊ में लगातार 11वें दिन गोमती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। वीआईपी इलाकों की सड़कें डूब गई हैं। पूरी खबर पढ़ें… बिहार- 18 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट बिहार में मानसून की वापसी के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। आज राज्य के 18 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट राजस्थान के 3 जिलों में 10 और 11 अक्टूबर को आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होगा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: रामनगर में गाड़ियों के ऊपर पेड़ गिरे, हेमकुंड साहिब-पिथौरागढ़ में बर्फबारी उत्तराखंड में आज 9 जिलों में बारिश हो रही है। इनमें नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ शामिल हैं। वहीं, हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ जिले की धारचूला तहसील की व्यास घाटी में बर्फबारी हुई। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा:14 अक्टूबर तक बारिश के आसार हरियाणा में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 9 से 14 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: बीजापुर समेत राज्य के कुछ हिस्सों से लौटा मानसून छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई जारी है। 8 अक्टूबर को बीजापुर समेत प्रदेश के कुछ और हिस्सों से मानसून लौट गया। हालांकि, उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 3 जिलों में बारिश के आसार पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। राज्य में हुई ओलावृष्टि और पहाड़ी इलाकों में बारिश के असर से पंजाब के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजरात के कच्छ में सड़क हादसे में 7 की मौत:20 लोग घायल; कार से ट्रक की टक्कर; सड़क हादसों में हर रोज 485 लोगों की मौत
    Next Article
    खबर हटके- सूअरों का वाटर पार्क:सर्दी में ठिठुरे कर्मचारी तो बॉस ने गिफ्ट की BMW; 1300 किलो का कद्दू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment