Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा-2 कारों से 25 हजार कारतूस बरामद, 5 अरेस्ट:युवती भी शामिल, STF ने पकड़ा; सिरसा के गनहाउस से लाए, यूपी में होनी थी डिलीवरी

    6 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के झज्जर में STF रोहतक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टाटा हैरियर और हुंडई ऑरा गाड़ी से 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बहादुरगढ़-रोहतक नेशनल हाईवे पर रोहद टोल प्लाजा के पास एसटीएफ ने दोनों गाड़ियों को पकड़ा। गाड़ियों में सवार एक युवती सहित पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले हैं। डीएसपी (DSP) शमशेर दहिया के मुताबिक, टाटा हैरियर से KF 7.65 और BMM KF बोर के 24,400 कारतूस तथा हुंडई ऑरा से BMM KF के 600 कारतूस बरामद किए गए। बिहार पुलिस की ओर से इसकी सूचना एसटीएफ को मिली थी। बताया गया था कि भोजपुर में 2 नवंबर को 19 हजार कारतूसों के साथ तीन आरोपी पकड़े गए थे। इनका लिंक सिरसा के एक गन हाउस से सामने आया है, जहां से ये कारतूस खरीदे गए थे। फिलहाल, इतनी बड़ी संख्या में कारतूसों की बरामदगी ने हथियार और गोला-बारूद की सप्लाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब हरियाणा के साथ-साथ यूपी और बिहार पुलिस की टीमें इस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही हैं। पहले जानिए आरोपी कौन और उनसे क्या बरामद हुआ… आरोपियों तक एसटीएफ रोहतक कैसे पहुंची, यहां जानिए… तीन स्टेट की पुलिस खंगाल रही पूरा नेटवर्क फिलहाल, इस संबंध में झज्जर जिले के थाना असौधा में 3 नवंबर 2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)(ए) और 25(8) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। कारतूस कहां जाने थे, इनका क्या यूज था, गन हाउसों के जरिए इसका पूरा नेटवर्क कहां-कहां फैला है? इसका पता लगाने के लिए एसटीएफ, बिहार पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस मिलकर आगे की जांच कर रही हैं। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… मध्य प्रदेश से दिल्ली-NCR तक फैला अवैध हथियारों का नेटवर्क:गुरुग्राम के रास्ते बदमाशों तक पहुंचती थी खेप; 30 से 50 हजार में बेचते पिस्टल गुरुग्राम में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। मध्य प्रदेश के रहने वाले सप्लायर दुर्गेश और नरेंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, तो सामने आया कि वे पिछले करीब 4 साल से इस धंधे में शामिल थे। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    अफेयर घर में बताने पर दोस्त को मार डाला:शराब पिलाकर गला घोंटा; प्रतापगढ़ में लाश पर मिट्‌टी भरी बोरी बांधकर तालाब में फेंकी
    Next Article
    किशोरी से दुष्कर्म के दोषी किशोर को 20 साल जेल:जौनपुर की अदालत ने 25 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment