Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अफेयर घर में बताने पर दोस्त को मार डाला:शराब पिलाकर गला घोंटा; प्रतापगढ़ में लाश पर मिट्‌टी भरी बोरी बांधकर तालाब में फेंकी

    4 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में अफेयर में रोड़ा बनने पर दोस्त को ही मार डाला। पुलिस ने दोस्त और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। 27 अक्टूबर को युवक ने नए सिम से अपने दोस्त को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। फिर उसे खूब शराब पिलाई। जब वह नशे में हो गया तो रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद लाश की कमर में मिट्टी से भरी बोरी बांध दी और तालाब के गड्‌ढे में डुबो दिया। पुलिस को 5 दिन बाद 2 नवंबर को लाश मिली। इसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। ASP बृजनंदन राय ने मंगलवार दोपहर 3 बजे खुलासा किया। मामला जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला प्रतापपुर चेरगढ़ गांव में बृजेंद्र (24) अपने परिवार के साथ रहता था। 5 भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। 4 भाइयों और बहन की शादी हो चुकी है। परिवार खेती-किसानी और मजदूरी कर जीवनयापन करता है। बृजेंद्र प्राइवेट नौकरी करता था। रक्षाबंधन पर वह घर आया था। इसके बाद यहीं रहने लगा था। करीब एक महीने पहले वह घरवालों को बिना बताए नौकरी की तलाश में राजस्थान चला गया था। वहां उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद वह फिर घर लौट आया। बाद में खेती-किसानी में परिवार का हाथ बंटाने लगा। बृजेंद्र 27 अक्टूबर को घर से निकला, फिर नहीं लौटा बृजेंद्र 27 अक्टूबर की शाम करीब 8 बजे खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। बड़े भाई वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि घर से निकलने से पहले उसके पास किसी का फोन भी आया था। रात में जब हमने बृजेंद्र को फोन किया, तो उसने बताया कि वह अपने दोस्त शिवेंद्र के साथ है। रातभर नहीं लौटने पर घरवालों ने सुबह कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। इस पर 28 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज कराई गई। वीरेंद्र सिंह ने बताया- हमें 28 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे बृजेंद्र का मोबाइल प्रतापपुर-पिपरी मार्ग पर नाले के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। इसके बाद हम लोगों को लगा कि उसे किडनैप कर लिया गया है। दोस्त ने अफेयर घर में बताया, इसलिए मार डाला 2 नवंबर को बृजेंद्र का शव गांव के तालाब में मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शक के आधार पर बृजेंद्र के दोस्त नीरज सिंह को हिरासत में लिया। पुलिस को नीरज ने बताया कि वह गांव की एक लड़की से प्यार करता करता था और उससे मिलता था। बृजेंद्र ने उसे लड़की के साथ देख लिया था। यह बात उसने मेरे घरवालों को बता दी थी। इससे लड़की के घरवाले मुझसे नाराज हो गए थे। इसी बात को लेकर मैं बृजेंद्र से रंजिश रखने लगा और उसकी हत्या की योजना बना ली। पहले शराब पिलाई, फिर रस्सी से गला घोंटा नीरज ने बताया- मैंने 27 अक्टूबर को अपने साथी साहिल सरोज को बुलाकर हत्या की योजना बताई। इसके बदले में उसे रुपए देने का लालच दिया। इसके बाद हम दोनों ने सोना सरैया ठेके से शराब खरीदी। इसका भुगतान मैंने ऑनलाइन किया था। फिर बाभन बखरी से खाने-पीने का सामान लेकर अपने मुर्गी फार्म के पास खेत में पहुंचे। मैंने दूसरे सिम से बृजेंद्र को फोन कर वहां बुलाया। हम तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। इस दौरान मैंने और साहिल ने कम शराब पी, जबकि बृजेंद्र को ज्यादा पिलाई। जब वह नशे में हो गया, तो हमने खेत की बाड़ में बंधी रस्सी से उसका गला कस दिया। इससे उसकी मौत हो गई। तालाब में लाश छिपाने के लिए कमर में बांधी मिट्टी भरी बोरी नीरज ने बताया- हत्या के बाद मैं अपने मुर्गी फार्म से फावड़ा और बोरी लेकर आया। इसके बाद हम दोनों बृजेंद्र की लाश को उठाकर नहर के पास खेतों के बीच बने तालाब के गड्ढे तक ले गए। लाश को पानी में डुबोने के लिए उसकी कमर में मिट्टी से भरी बोरी बांध दी। लौटते समय मैंने बृजेंद्र का मोबाइल और पर्स निकालकर साहिल को दे दिया। नीरज के खिलाफ पहले से छेड़खानी समेत गंभीर धाराओं में दो मुकदमे दर्ज हैं, जबकि साहिल के खिलाफ भी एक मुकदमा दर्ज है। अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय ने बताया- शुरुआती पूछताछ में नीरज ने पुलिस और मृतक के घरवालों को गुमराह करने की कोशिश की थी। उसने साजिश में अन्य लोगों के शामिल होने की बात कही थी। हालांकि, दोबारा पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… बरेली मौलाना ने 3 दिन में जारी किए 3 फतवे, उमर की शादी, सारा की पूजा और दीपक के मोहम्मद नाम इस्तेमाल पर जताया एतराज बरेली के मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने तीन दिन में तीन अलग-अलग मामलों पर फतवे जारी किए हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की शादी, एक्ट्रेस सारा अली खान की केदारनाथ में पूजा और उत्तराखंड के दीपक कुमार के नाम के आगे मोहम्मद जोड़ने का मामला शामिल है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजभर बोले- मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं:अखिलेश ने धीरेंद्र शास्त्री का वीडियो शेयर कर लिखा- अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे
    Next Article
    हरियाणा-2 कारों से 25 हजार कारतूस बरामद, 5 अरेस्ट:युवती भी शामिल, STF ने पकड़ा; सिरसा के गनहाउस से लाए, यूपी में होनी थी डिलीवरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment