Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा में आंधी में टूटी 66 केवी बिजली लाइन:रेलवे की ओएचई पर गिरी; डेढ़ घंटे बाधित रहा अंबाला–सहारनपुर रेल यातायात

    2 hours ago

    1

    0

    यमुनानगर के शिवनगर के पास शनिवार देर रात तेज आंधी के दौरान 66 केवी की बिजली लाइन टूटकर रेलवे की हाईटेंशन ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन पर गिर गई। लाइन गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और अंबाला–सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने तुरंत ट्रैक पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे करीब डेढ़ घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। घटना रात करीब पौने 12 बजे की बताई जा रही है। तेज आंधी के कारण बिजली निगम की 66 केवी लाइन अचानक टूट गई और रेलवे की ओएचई लाइन पर जा गिरी। इसके चलते ओवरहेड लाइन में फाल्ट आ गया। जैसे ही रेलवे कंट्रोल को घटना की जानकारी मिली, तुरंत एहतियातन ट्रैक की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई और अंबाला व सहारनपुर की ओर से आने-जाने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान कुछ ट्रेनों को स्टेशन पर ही रोकना पड़ा, जबकि कुछ ट्रेनें बीच रास्ते में खड़ी करनी पड़ीं। अमृतसर से मुंबई जाने वाली गोल्डन टेंपल मेल सहित कई ट्रेनें देरी से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुईं। अचानक ट्रेनें रुकने से यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और बिजली निगम की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बिजली निगम की टीम ने सबसे पहले क्षतिग्रस्त 66 केवी लाइन को मुख्य आपूर्ति से अलग किया, ताकि आगे किसी तरह का खतरा न रहे। इसके बाद रेलवे की ओएचई टीम ने लाइन की जांच शुरू की और मरम्मत कार्य किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रेलवे की ओवरहेड लाइन को दुरुस्त कर लिया गया। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ट्रैक पर दोबारा बिजली आपूर्ति बहाल की गई और ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य किया गया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर मरम्मत कार्य किया गया था। लाइन ठीक होने के बाद रेल यातायात को फिर से सुचारू कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KNMH में 20 मार्च से शुरू होगा बोन मैरो ट्रांसप्लांट:प्रयागराज का पहला प्रत्यारोपण, 61 वर्षीय मरीज का होगा इलाज
    Next Article
    बदायूं सांसद ने गैस की किल्लत पर सरकार को घेरा:बोले- जनता गुमराह हो रही है, अभी भी दो से पांच सौ मीटर लंबी लाइनें लग रहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment