Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KNMH में 20 मार्च से शुरू होगा बोन मैरो ट्रांसप्लांट:प्रयागराज का पहला प्रत्यारोपण, 61 वर्षीय मरीज का होगा इलाज

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल (KNMH) में आगामी 20 मार्च से बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होने जा रही है। जिले का पहला बोन मैरो ट्रांसप्लांट प्रतापगढ़ के एक 61 वर्षीय मरीज का किया जाएगा। इस ऐतिहासिक प्रक्रिया के लिए मरीज को 17 मार्च को अस्पताल में भर्ती कर लिया जाएगा। अस्पताल में एक विशेष हाई-टेक वार्ड तैयार किया गया है, जिसकी टेस्टिंग वर्तमान में सुचारू रूप से चल रही है। यह वार्ड पूरी तरह संक्रमण मुक्त और उच्च सुरक्षा मानकों से लैस है। ​तकनीकी बारीकियां और डॉक्टर की निगरानी ​मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉ. मानस दुबे ने बताया कि पहला ट्रांसप्लांट 'ऑटोलॉगस विधि' से किया जाएगा। इस तकनीक में मरीज की अपनी ही स्वस्थ कोशिकाओं का उपयोग कर उपचार किया जाता है। ट्रांसप्लांट के बाद मरीज को लगभग एक महीने तक डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रहना होगा। इस दौरान संक्रमण से बचाव के लिए सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल (मास्क, ग्लव्स और सीमित आवाजाही) का पालन किया जाएगा। 80 प्रतिशत खर्च उठाएगी चैरिटी ​बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी महंगी प्रक्रिया को आम आदमी की पहुंच में लाने के लिए अस्पताल ने बड़ी पहल की है। इस पूरे उपचार का अनुमानित खर्च लगभग 15 लाख रुपये है, लेकिन राहत की बात यह है कि इसका 80 फीसदी हिस्सा अस्पताल के फंड और चैरिटी के माध्यम से वहन किया जाएगा। अस्पताल के निदेशक हरिओम सिंह ने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से न केवल प्रयागराज, बल्कि आसपास के जनपदों के मरीजों को भी कम लागत में बेहतर इलाज मिल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज शहर उत्तरी विधायक बोले-छोटा बघाड़ा में बांध की जरूरत:बाढ़ में घर डूबने से बच सकेंगे, इसका प्रयास करूंगा; 2027 में पार्टी चाहेगी तो दावेदार होंगे
    Next Article
    हरियाणा में आंधी में टूटी 66 केवी बिजली लाइन:रेलवे की ओएचई पर गिरी; डेढ़ घंटे बाधित रहा अंबाला–सहारनपुर रेल यातायात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment