Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा में जन्म के समय लिंगानुपात घटकर 900 पहुंचा, विधानसभा में आंकड़े पेश

    56 minutes from now

    1

    0

    हरियाणा में जून 2026 तक जन्म के समय लिंगानुपात (एसआरबी) 900 दर्ज किया गया है, जबकि पिछले पूरे वर्ष और 2019 में यह 923 था। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। हरियाणा विधानसभा को सोमवार को कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला के एक सवाल के जवाब में सरकार की ओर से 22 जिलों के लिए पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में जन्म के समय लिंगानुपात 2019 में 923 था जो घटकर जून 2026 तक 900 हो गया।कांग्रेस सदस्य ने कई मुद्दों के साथ-साथ यह भी जानना चाहा कि 2019 से हर साल राज्य में जन्म के समय लिंगानुपात क्या रहा है और जिलेवार आंकड़े क्या हैं। विधायक ने पूछा कि क्या यह सच है कि 2019 के बाद से ज़्यादातर सालों में जन्म के समय लिंगानुपात में गिरावट आई है? अगर ऐसा है, तो सरकार इस गिरावट को रोकने और स्थिति को सुधारने के लिए क्या खास कदम उठा रही है?सदन में पेश किए गए लिखित जवाब में, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े प्रस्तुत किए। आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में जन्म के समय लिंगानुपात 2019 में 923 से घटकर जून 2026 तक 900 रह गया है। आंकड़ों के मुताबिक कुछ जिलों में स्थिति अधिक चिंताजनक है।सरकार के जवाब के मुताबिक अंबाला में यह अनुपात 2019 में 959 था जो घटकर जून 2026 में 884 रह गया। गुरुग्राम में यह 910 से घटकर 871 , रेवाड़ी में 919 से घटकर 891, झज्जर में 914 से घटकर 871, जींद में 938 से घटकर 878, पानीपत में 939 से घटकर 880 , कैथल में 919 से घटकर 903 और यमुनानगर में 936 से घटकर 895 रह गया है। चरखी दादरी में, यह अनुपात साल 2020 में 891 था जो घटकर जून 2026 तक 829 रह गया है।वहीं, करनाल ज़िले में लिंगानुपात 2019 में 908 था, जो बढ़कर जून 2026 तक 945 हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वडोदरा जमीन विवाद में यूसुफ पठान की याचिका गुजरात उच्च न्यायालय से खारिज
    Next Article
    कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख, 11 लोगों की हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment