Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख, 11 लोगों की हुई थी मौत

    40 minutes from now

    1

    0

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट में लोगों की मौत बेहद पीड़ादायक है और उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों के अनुसार कौशांबी जिले में सोमवार दोपहर हुए भीषण विस्फोट में आठ बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, फैक्टरी का लाइसेंस 2024 में ही रद्द कर दिया गया था।मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में हुए हादसे में लोगों की जान जाने की खबर बेहद पीड़ादायक है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’’ कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका के बीच बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), पुलिस, दमकल और वायुसेना के कर्मियों की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोग फैक्टरी के आसपास के इलाके में रहते थे। कौशांबी के जिलाधिकारी अमित पाल ने बताया कि मनौरी गांव स्थित पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुआ और इसके प्रभाव से फैक्टरी से सटे पांच-छह मकान भी ढह गए।जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘फैक्टरी को 2019 में विस्फोटक लाइसेंस दिया गया था, जो मूल रूप से 2026 तक वैध था। हालांकि, लाइसेंस 2024 में रद्द कर दिया गया था। इस बात की विस्तृत जांच की जा रही है कि लाइसेंस रद्द होने के बाद भी फैक्टरी में कैसे निर्माण कार्य जारी था और हर स्तर पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणा में जन्म के समय लिंगानुपात घटकर 900 पहुंचा, विधानसभा में आंकड़े पेश
    Next Article
    लखनऊ: 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में 19 साल का युवक गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment