Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा में पकड़े गए 2 पाकिस्तानी:जम्मू पुलिस पर हमला कर भागे थे, अंबाला STF ने दबोचे; 2 अन्य साथी चकमा देकर भागे

    5 hours ago

    1

    0

    हरियाणा STF ने अंबाला कैंट से 2 पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा है। दोनों अंबाला से ट्रेन पकड़ने की फिराक में थे। वहीं इनके 2 साथी एसटीएफ को देखते ही स्टेशन से फरार हो गए। दोनों आरोपी कल (16 फरवरी) को जम्मू के आरएसपुरा स्थित बाल सुधार गृह से भागे थे। इन्होंने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया था। आशंका है कि आरोपी जम्मू से ट्रेन पकड़कर अंबाला पहुंचे। अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों में से एक मोहम्मद सनाउल्लाह अवैध रूप से बॉर्डर क्रास कर रहा था। जिसे सुरक्षा एजेंसियों ने बॉर्डर पर ही पकड़ लिया था। इसके बाद से ही इन्हें बाल सुधार गृग में रखा गया था। सेंट्रस एजेंसियों के इनपुट पर पकड़े आरोपी अंबाला में एसटीएफ ने मंगलवार शाम को मोहम्मद सनाउल्लाह (20) निवासी मुजफ्फरगढ़, पंजाब (पाकिस्तान) और अहसान अनवर (21) निवासी, ननकाना साहिब, पंजाब (पाकिस्तान) को गिरफ्तार कर लिया। सनाउल्लाह 2021 से अवैध बॉर्डर क्रॉसिंग के आरोप में बाल सुधार गृह में था। जबकि अनवर 2019 से अवैध घुसपैठ के आरोप में बंद था। पुलिसकर्मी पर फायरिंग कर भागे थे 16 फरवरी की शाम करीब 5 बजे इन दोनों ने अपने एक अन्य साथी कर्णजीत सिंह उर्फ गूंगा के साथ मिलकर भागने की साजिश रची थी। गूंगा की भारत की ही रहने वाला है। जेल में ही तीनों की पहचान हुई थी। इसी दौरान कर्णजीत सिंह उर्फ गूंगा ने अपनी अवैध पिस्टल से ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी थी। दोनों पुलिसकर्मियों का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। कर्णजीत के साथी ने बनाया प्लान एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि जेल से भागने के बाद कर्णजीत इन दोनों पाकिस्तानियों को लेकर अपने एक साथी ठाकुर के पास पहुंचा। वहां ठाकुर ने इनके आगे के भागने का प्लान बनाया। इसके बाद ये लोग अंबाला पहुंचे। अंबाला कैंट स्टेशन पर बिछाया जाल अधिकारियों का कहना है कि जम्मू पुलिस के इनपुट पर हमने कैंट स्टेशन पर आरोपियों की तलाश की। सर्च अभियान में दोनों पाकिस्तानी नागरिक स्टेशन पर ही पकड़े गए। दोनों ट्रेन में बैठकर भागने की फिराक में थे। इनके साथी कर्णजीत और ठाकुर भी इन्हीं के साथ में थे, लेकिन पुलिस को देखते दोनों स्टेशन से फरार हो गए। एसटीएफ ने दोनों पाकिस्तानी नागरिकों को जम्मू पुलिस के हवाले कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    T20 World Cup 2026: कौन है 19 साल का युवराज सामरा? जिसने वर्ल्ड कप में सिर्फ 65 गेंद में ठोक डाला 110 रन, युवराज सिंह से है खास कनेक्शन
    Next Article
    पैरों तले रखी थी ट्रॉफी, 3 साल बाद 'कुदरत का न‍िजाम' ऑस्ट्रेल‍िया पर पड़ा भारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment