Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा पुलिस और किसानों के बीच झड़प:अंबाला में रिंग रोड से टेंट उखाड़े, कई हिरासत में; नेशनल हाईवे पर हंगामा, दो घंटे बाद सहमति नहीं

    8 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के अंबाला में किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। निर्माणाधीन रिंग रोड व अंबाला-शामली हाईवे से से खेतों में जाने का रास्ता देने की मांग को लेकर किसान 10 दिन से धरने पर बैठे थे। पुलिस ने उनके तंबू उखाड़ दिए। साथ्र ही कई किसानों को हिरासत में ले लिया। गुस्से में किसान अंबाला- जगाधरी नेशनल हाईवे जाने करने पहुंच गए। फिलहाल हाईवे पर भी भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं, पुलिस ने रिंग रोड के रास्ते से किसानों द्वारा डाली गई चारपाइयां भी उठा लीं। धरनास्थल खाली कराकर दोबारा काम चालू करा दिया। उधर, किसानों का कहना है कि NHAI से बात चल रही थी, लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकल सका। यह रिंग रोड बनने से उनके खेतों तक जाने का रास्ता नहीं बचेगा। बरसाती पानी की निकासी में भी दिक्कत होगी, जिससे फसलों नुकसान होगा। बता दें कि गुरुवार को 5 गांव के किसान एनएचएआई से कोई आश्वासन ने मिलने के बाद मशीनों की घेराबंदी कर रहे थे। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई। पुलिस और किसानों में झड़प शुरू हो गई। पुलिस ने किसानों को खदेड़ते हुए बसों में बैठाना शुरू कर दिया था। फिलहाल, स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरुनाम सिंह चढ़ूनी मौके पर पहुंच गए है। उनकी अंबाला कैंट डीएसपी और एसडीएम के साथ शाम साढ़े 7 बजे तक भी बातचीत चल रही है। पुलिस किसानों को नेशनल हाइवे से पीछे हटने को मनाने की कोशिश कर रही है। हिरासत में लिए गए किसानों को छोड़ दिया गया। जानिए….क्या है पूरा विवाद और झड़प की स्थिति क्यों हुई हल न होता देख किसानों ने मशीनें घेरी कई दिनों से चल रहे धरने से कोई हल न होता देख गुरुवार को किसानों ने रिंग रोड निर्माण में लगी मशीनों का घेराव शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देख एनएचएआई ने अंबा, महेशनगर और साहा थानों से पुलिस बुला ली गई। इसके बाद पुलिस किसानों को खदेड़ना शुरू कर दिया। कुछ किसानों को बस में बैठा लिया। जिससे मामला और बिगड़ गया। इसके बाद किसान नेशनल हाईवे की ओर कूच करने लगे। NHAI ने काम शुरू करवाया किसानों का धरना उखाड़ने के बाद NHAI ने यहां तेजी से काम शुरू करवा दिया। जनवरी के दूसरे सप्ताह में भी किसानों ने रिंग रोड का काम रुकवा दिया था। अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे थे कि धरना खत्म हो जाए। रिंग रोड को समय पर पूरा करने का दबाव है। गुरनाम चढ़ूनी मौके पर पहुंचे शाम करीब 5 बजे भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी भी मौके पर पहुंच गए। चढ़ूनी ने कहा कि किसानों के साथ धक्का नहीं होने देंगे। इससे पहले उन्होंने मंगलवार को महापंचायत की घोषणा की थी। सोशल मीडिया पर भी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पंचायत में पहुंचने की अपील की। ------------------- ये खबर भी पढ़ें… झज्जर में किसानों ने किया प्रदर्शन:धान घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग, शहीदी दिवस पर बड़ी रैली का ऐलान झज्जर में धान घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर जिले के किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसान नेता गुरुनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान शहर की सड़कों पर उतरे और हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिमाचल CM का श्रीनगर में FTA पर वार:बोले- विदेशी फलों का बढ़ेगा आयात, सेब और स्टोन फ्रूट पर पड़ेगी मार, बागवानों को बड़ा नुकसान
    Next Article
    डेंजर जोन में डालने पर अर्चना का दिग्विजय राठी को खुला तंज- "मैं तेरी गर्लफ्रेंड बन जाती हूं"

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment