Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर सिलेंडरों से भरे ट्रक में लगी आग:कैबिन में शॉर्ट सर्किट, 360 खाली सिलेंडर लोड थे, सहारनपुर से लेकर आया

    13 hours ago

    1

    0

    हरियाणा-यूपी बॉर्डर के नजदीक गैस सिलेंडरों से भरे एक ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ट्रक गैस प्लांट गुढा की तरफ जा रहा था। आग कैबिन से शुरू हुई और देखते ही देखते फैल गई। गनीमत रही कि ट्रक में रखे सभी सिलेंडर खाली थे, नहीं तो बड़ा धमाका हो सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। बॉर्डर पर पहुंचते ही उठने लगा धुआं उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक ट्रक 360 खाली सिलेंडर लेकर करनाल की ओर आ रहा था। जैसे ही ट्रक यूपी-हरियाणा सीमा के पास पहुंचा तो अचानक उसके कैबिन से धुआं उठने लगा। ड्राइवर ने तुरंत हालात को समझा और ट्रक को सड़क किनारे रोक दिया। वह कूदकर बाहर निकला और अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में कैबिन आग की लपटों में घिर गया। खाली सिलेंडर होने से टला बड़ा हादसा ट्रक में लदे 360 सिलेंडर रिफिल के लिए कोहंड गैस प्लांट ले जाए जा रहे थे। ड्राइवर टिनू ने बताया कि अगर आग पीछे तक पहुंच जाती तो सिलेंडरों में भी आग लग सकती थी। खाली सिलेंडरों में भी थोड़ी गैस बची रहती है, जिससे बड़ा विस्फोट हो सकता था। आसपास के क्षेत्र में आग की वजह से हड़कंप मच गया और लोग दूर हट गए। हरियाणा और यूपी की दमकल ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। करनाल और उत्तर प्रदेश दोनों जगह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा कारण ड्राइवर टिनू के अनुसार कैबिन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लगी। इस हादसे में ट्रक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारतीय सर्वजन पार्टी ने किया प्रदर्शन:डीएम को सौंपा ज्ञापन, आरक्षण कोटा बढ़ाने की मांग की
    Next Article
    फतेहपुर में दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव शुरू:भाजपा विधायक ने किया उद्घाटन, किसानों को मिलेगी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment