Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय सर्वजन पार्टी ने किया प्रदर्शन:डीएम को सौंपा ज्ञापन, आरक्षण कोटा बढ़ाने की मांग की

    14 hours ago

    1

    0

    देवरिया में भारतीय सर्वजन पार्टी ने मंगलवार को जन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक निषाद के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। सुभाष चौक, जिलाधिकारी आवास, सिविल लाइन और कचहरी तिराहा होते हुए वे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां सभा आयोजित कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित 24 सूत्रीय ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है। प्रमुख मांगों में केवट, मल्लाह, निषाद, प्रजापति, कश्यप, कुम्हार, बिंद, धीवर, बाथम, माझी, मछुआ, तुरहा सहित 17 जातियों को अनुसूचित जाति सूची में शामिल कर प्रमाण पत्र जारी करने और आरक्षण कोटा बढ़ाने की मांग शामिल है। इसके अतिरिक्त, गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र में हुए अरुण निषाद हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग भी की गई। अन्य मांगों में लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद में सभी जातियों के लिए आरक्षण कोटा तय करना, नामांकन शुल्क में 50 प्रतिशत कमी, पूर्वांचल राज्य का गठन, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 20 हजार रुपये करना और घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देना शामिल है। पार्टी ने बंद पड़ी चीनी मिलों और शीतगृहों को फिर से चालू करने, प्रत्येक विधानसभा में नवोदय विद्यालय स्थापित करने, गौरी बाजार में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने, बेरोजगार युवाओं के लिए उद्योग स्थापित करने, रसोई गैस पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने और जातीय जनगणना कराने की भी मांग की। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस प्रदर्शन में दीनाम प्रसाद, अनिरुद्ध निषाद, राममजन प्रसाद, हरीभक्त निषाद, संजय श्रीवास्तव, राजू भालकी, अहिल्या देवी, अभिषेक निषाद सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    8वीं की छात्रा से छेड़छाड़ पर शिक्षक पर FIR:घर पहुंचकर बच्ची ने बताई पूरी बात, परिजनों और गांववालों में गुस्सा
    Next Article
    हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर सिलेंडरों से भरे ट्रक में लगी आग:कैबिन में शॉर्ट सर्किट, 360 खाली सिलेंडर लोड थे, सहारनपुर से लेकर आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment