Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की पत्नी का इंटरव्यू:बोलीं- पति को इंसाफ नहीं मिला तो आत्मदाह करूंगी; DM-SP ने 2 दिन का समय मांगा

    8 hours ago

    1

    0

    'एक-दो दिन हम देख रहे हैं। उसके बाद धरने की तैयारी है। मेरे पति को इंसाफ नहीं मिला, तो आत्मदाह कर लूंगी। अधिकारियों ने 2 दिन का समय मांगा है। अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई। हत्या के 4 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक परिवार को कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने सिर्फ आश्वासन दिया। पुलिस का रवैया ढुलमुल ही लग रहा है।' दैनिक भास्कर ने 30 अगस्त (रविवार) को शामली में मारे गए हरियाणवी सिंगर/मॉडल अंकित बालियान की पत्नी सीमा से बातचीत की। सीमा ने बताया- अगर मेरे पति को इंसाफ नहीं मिला, तो फिर मैं क्या करूंगी? हूबहू पढ़िए, अंकित की पत्नी सीमा से हुई बातचीत 12-13 साल की उम्र में कबड्‌डी खेलना शुरू किया अंकित के बचपन और संघर्ष के बारे में बताते हुए सीमा कहती हैं- पति का पूरा जीवन खेल के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने करीब 12-13 साल की उम्र में कबड्डी खेलना शुरू किया था। 17-18 साल की उम्र तक वह डिस्ट्रिक्ट, स्टेट और नेशनल स्तर पर दिल्ली से खेल चुके थे। इसके बाद उनकी स्पाइनल कॉर्ड में गंभीर चोट लगी। डिस्क पूरी तरह खिसक गई थी। उनका मेजर ऑपरेशन हुआ था। डॉक्टरों ने उन्हें गेम जारी रखने से मना कर दिया था। इसके बाद अंकित ने खेल छोड़कर बिजनेस शुरू किया था। पहले डॉग ब्रीडिंग, फिर एलसीडी-मोबाइल का कारोबार किया खेल छोड़ने के बाद अंकित ने डॉग ब्रीडिंग का काम शुरू किया। इसके बाद एलसीडी और मोबाइल का कारोबार किया। बिजनेस में एक समय लो फेज (गिरावट) भी आया। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की तरफ कदम बढ़ाया। मॉडलिंग में भी अंकित को काफी संघर्ष करना पड़ा। इस दौरान आर्थिक नुकसान भी हुआ। लेकिन, अंकित ने अपनी जिंदगी में जो भी किया, उसमें पूरी मेहनत और डेडिकेशन लगाया। उनकी फिटनेस और फैशन स्टेटमेंट भी अलग तरह का था। मेरे भाई कबड्‌डी कोच थे, उन्हीं के जरिए हुआ रिश्ता अंकित से मेरा रिश्ता मेरे भाई के जरिए हुआ था। मेरे भाई अंकित के कबड्‌डी कोच थे। इसी के जरिए हमारी मुलाकात हुई और बाद में शादी हुई। मुझे उनमें सबसे अच्छी बात उनका डेडिकेशन लगी। शादी के बाद मैं अंकित के हर काम में उनके साथ रहीं। मेरी अपनी जॉब शादी से पहले लग गई थी। 2019 से ही मैं दिल्ली में सरकारी टीचर के तौर पर काम कर रही हूं, जबकि शादी 2020 में की थी। गाने का पूरा काम हम दोनों मिलकर करते थे, खुद पैसे लगाए अंकित ने मॉडलिंग के बाद गानों की दुनिया में कदम रखा। हम दोनों ने मिलकर यह काम शुरू किया। कौन-सा गाना करना है? गाना कैसे तैयार होगा, म्यूजिक कैसा होगा? वीडियो किस तरह बनेगा? इसकी प्लानिंग हम दोनों मिलकर करते थे। दोनों साथ में गाना सेलेक्ट करते थे। फिर वीडियो बनवाते थे। हमारे पास हर महीने गाना निकालने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं होते थे। बड़ी मुश्किल से दो-तीन महीने में एक गाना तैयार हो पाता था। इस काम में मैंने अपने पैसे लगाए और काफी नुकसान भी उठाया। 12 साल से फिटनेस पर फोकस, 6 साल से रोटी नहीं खाई थी अंकित बचपन से ही स्पोर्ट्स से जुड़े थे, इसलिए हेल्थ और फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते थे। पिछले 10-12 साल से उन्होंने अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दिया था। उनका खान-पान सामान्य नहीं था, बल्कि बॉडी बनाने के हिसाब से तय डाइट लेते थे। 5-6 साल से अंकित ने रोटी तक नहीं खाई थी। वह चावल, सलाद और दोपहर में दाल लेते थे। सुबह ओट्स खाते थे। शाम को हल्का-फुल्का खाना या फल लेते थे। दिन में 5-6 बार तय शेड्यूल के हिसाब से डाइट लेते थे। अंकित ने खुद को बहुत अच्छे लेवल पर तैयार किया था। हरियाणा में किसी भी मॉडल की ऐसी फिटनेस नहीं है, जैसी उनकी थी। हरियाणा इंडस्ट्री में मेहनत के बावजूद नहीं मिला बड़ा मौका अंकित को हरियाणवी इंडस्ट्री में काफी मेहनत के बावजूद वह मुकाम नहीं मिल पाया, जिनकी उन्हें उम्मीद थी। इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद ज्यादा है। जान-पहचान और अपने लोगों को ज्यादा काम मिलने से बाहर से आने वाले कलाकारों के लिए मौके सीमित हैं। अंकित ने हिट गाने देने के बावजूद काफी संघर्ष किया। जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी, गांव में स्टेडियम का था सपना अंकित आगे सिर्फ गाने और मॉडलिंग तक सीमित नहीं रहना चाहते थे। वह जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे थे। उनका सपना था कि अपने एरिया में एक स्टेडियम बनवाएं, जिससे लोकल बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिले। वह चाहते थे कि यहां के बच्चे ओलिंपिक और एशियन गेम्स तक पहुंचें। अंकित युवाओं के लिए बहुत कुछ करना चाहते थे। धमकी मिली होती तो मुझे जरूर बताते अंकित की पत्नी सीमा ने किसी पुराने विवाद या धमकी की बात से इनकार किया। कहा कि अगर अंकित को किसी तरह की धमकी मिली होती, तो वह मुझे जरूर बताते। हम दोनों के बीच हर बात शेयर होती थी। हत्या वाले दिन भी जिम में मेरी अंकित से बात हुई थी। हत्या वाले दिन नए प्रोजेक्ट पर हुई थी बात जिम में उस दिन पहले घर-परिवार की बातें हुईं। इसके बाद अंकित ने अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में बताया। वह हरियाणवी सिंगर अमित सैनी रोहतकिया के साथ एक नए प्रोजेक्ट को लेकर बात कर रहे थे। इस दौरान अंकित ने कहा था कि वह करीब 10 मिनट बाद दोबारा कॉल करेंगे। इसके बाद घटना हो गई। हरियाणवी इंडस्ट्री से एक सिंगर ने भी संपर्क नहीं किया हरियाणवी इंडस्ट्री से एक भी सिंगर, राइटर, लिरिसिस्ट या मॉडल ने हमारे परिवार से संपर्क नहीं किया। कोई परिवार का हाल तक पूछने नहीं आया। मुझे इंडस्ट्री का यह रवैया देखकर हैरानी होती है। गानों में कलाकारों के लिए खड़े होने और बड़े-बड़े दावे करने वाली इंडस्ट्री अपने ही कलाकार की हत्या के बाद परिवार के साथ खड़ी नहीं हुई। अगर अंकित हरियाणा के कलाकार होते, तो शायद इंडस्ट्री खड़ी होती। लेकिन, यूपी के कलाकार के साथ ऐसा नहीं हुआ। आरोपी क्यों नहीं पकड़े जा रहे, पुलिस ही बताए आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी को लेकर सीमा ने कहा कि पुलिस के पास फोटो और आरोपियों से जुड़ी पूरी जानकारी है। आरोपी क्यों नहीं पकड़े जा रहे, यह पुलिस ही बता सकती है। अंकित के नाम से स्टेडियम बने, यही मेरी आखिरी इच्छा सीमा ने कहा- मेरे पति ने बचपन से लेकर 28-29 साल की उम्र तक लगातार स्ट्रगल किया। वह सोसाइटी से जूझते रहे, अपनी हेल्थ से जूझे, लेकिन इसके बावजूद कुछ अच्छा करने की कोशिश करते रहे। वह फिटनेस के जरिए युवाओं को इंफ्लुएंस करना चाहते थे, जिससे लोग स्वस्थ रहें। फिल्म इंडस्ट्री और दूसरी जगहों से उनके अकॉर्डिंग हेल्प और रिजल्ट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने कोशिश करना नहीं छोड़ा। मेरी इच्छा है कि अंकित के नाम से इस एरिया में एक स्टेडियम बने, जिससे उनकी याद बनी रहे। याद करने का कोई माध्यम अगर होगा, तो वह अच्छा ही होगा। यह स्टेडियम सिर्फ अंकित की याद नहीं होगा, बल्कि उनके सपने को भी जिंदा रखेगा। अंकित से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नेता बोले-राहुल से मिलकर IAS दिव्या ने इस्तीफा दिया:अखिलेश ने कहा- ईमानदार अफसर दबाव में, VIDEO में पूरी कहानी
    Next Article
    चित्रकूट में सड़कें नदी बनीं, घरों में 5 फीट कीचड़:फ्रिज-कूलर में मलबा भरा, मंदाकिनी नदी में बाढ़ का ड्रोन VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment