Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Haryana के Ambala में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत, FIR दर्ज

    51 minutes ago

    1

    0

    हरियाणा के अंबाला शहर के निकट धूलकोट गांव में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढहने से दो और लोगों की मौत हो गई, जिससे हादसे में जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर छह हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मलबे से निकाले गए दो और लोगों को रविवार देर रात मृत घोषित कर दिया गया।यह निर्माणाधीन इमारत रविवार शाम उस समय ढह गई, जब पहली मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन अंबाला शहर के सिविल अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए और इमारत के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। मरने वाले छह लोगों के शव रविवार रात से ही अस्पताल के शवगृह में रखे हुए हैं।मामले में पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इन धाराओं में धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या), धारा 289 (मशीनरी के इस्तेमाल में लापरवाही) और धारा 290 (इमारतों वगैरह को गिराने, उनकी मरम्मत या निर्माण में लापरवाही) शामिल हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।हादसे में घायल एक मजदूर ने रविवार को बताया था कि कुछ मजदूर भूतल पर काम कर रहे थे, जबकि अन्य ऊपर थे। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन का अस्पताल में उपचार हो रहा है, जबकि अन्य को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज, जो पास के अंबाला छावनी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं, ने सोमवार को सिविल अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय मिलेगा। अपने दौरे के दौरान, विज ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से फ़ोन पर बात की और कहा कि पूरी घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय एसआईटी बनाई जानी चाहिए। विज ने डीजीपी से कहा, इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं।एक उच्च स्तरीय एसआईटी बनाई जानी चाहिए। पीड़ितों के परिजनों का कहना है कि पुलिस उनके आरोपों के मुताबिक उनके बयान दर्ज नहीं कर रही है। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए विज ने अनधिकृत कॉलोनियों का मुद्दा उठाया और कहा कि उन्होंने पहले भी अधिकारियों को तीन बार पत्र लिखकर इन पर रोक लगाने को कहा था।विज ने कहा, भू माफिया की लॉबी इतनी मज़बूत है कि मेरे पत्र लिखने पर भी वे कोई कार्रवाई नहीं करते। ...जो भी दोषी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा भी सिविल अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की।उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और पीड़ितों को न्याय दिलाना चाहिए। अंबाला से कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी और पार्टी के अंबाला शहर से विधायक निर्मल सिंह अस्पताल पहुंचे और घायलों के परिजनों तथा हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों से मुलाकात की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pune में शिवसेना MLC Neelam Gorhe के बंगले में चोरी, आरोपी छात्र गिरफ्तार
    Next Article
    Kanpur विमान हादसा: AAIB की रिपोर्ट में खुलासा, Garg Aviation ने नहीं किया था निगरानी नियमों का पालन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment