Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'हिंसा किसी मसले का हल नहीं':उज्जैन में हुए उपद्रव पर बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- कानून के दायरे में करें विरोध

    8 hours ago

    1

    0

    उज्जैन में मस्जिद ढहाने की कार्रवाई के दौरान हुई हिंसा पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि उज्जैन की मस्जिद करीब 600 साल पुरानी है। उनके मुताबिक, मस्जिद पर बुलडोजर चलाए जाने के विरोध में मुस्लिम समाज के लोग मौके पर जुटे थे। मौलाना ने कहा कि प्रशासन को कार्रवाई से पहले मस्जिद कमेटी से बातचीत कर सहमति बनाने की कोशिश करनी चाहिए थी। उन्होंने दावा किया कि प्रशासन की जल्दबाजी और लापरवाही से लोगों में आक्रोश बढ़ा और हिंसा हुई। बोले- कानून के दायरे में करें विरोध मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मुस्लिम समुदाय से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी मुद्दे पर विरोध करना नागरिकों का कानूनी अधिकार है, लेकिन प्रदर्शन कानून के दायरे में रहकर ही किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है। इससे स्थिति और बिगड़ सकती है और नई परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। उज्जैन के लोगों से अमन की अपील मौलाना ने खास तौर पर उज्जैन के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर में सांप्रदायिक तनाव का माहौल न बनने दें और आपसी भाईचारा कायम रखें। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह के उग्र या हिंसक प्रदर्शन से दूर रहने को कहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पूर्व मंत्री के परिवार से बंग्ला होगा खाली:कोविड में मौत के बाद भी बरकरार है परिवार का कब्जा, अंतिम नोटिस हुई जारी
    Next Article
    जौनपुर में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया, बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment