Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पूर्व मंत्री के परिवार से बंग्ला होगा खाली:कोविड में मौत के बाद भी बरकरार है परिवार का कब्जा, अंतिम नोटिस हुई जारी

    8 hours ago

    1

    0

    नगर निगम लखनऊ ने रिवर बैंक कॉलोनी स्थित एक सरकारी आवास का आवंटन रद्द कर दिया है। नगर निगम प्रशासन ने इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए संबंधित लोगों को एक हफ्ते के भीतर मकान खाली करने की हिदायत दी है। नगर आयुक्त ने रद्द किया आवंटन रिवर बैंक कॉलोनी में नगर निगम का आवास संख्या डी-2/2 पहले भगवती सिंह और राकेश कुमार सिंह के नाम से आवंटित था। भगवती सिंह सपा सरकार में मंत्री और पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे थे। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि दोनों आवंटियों के निधन के बाद, आवंटन की शर्तों और 26 जून 1978 के शासनादेश के तहत नगर आयुक्त के आदेश पर 14 सितंबर 2026 को इस मकान का आवंटन रद्द कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आवास में मंत्री के परिवार के व्यक्ति रहते हैं। वह सेक्शन ऑफिसर हैं। खाली न करने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई मुख्य कर निर्धारण अधिकारी (रेंट) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस आवास से जुड़े सभी लोगों को निर्देश दिया गया है कि वे एक सप्ताह के भीतर मकान का कब्जा नगर निगम को सौंप दें। तय समय में आवास खाली न करने पर वहां रह रहे लोगों को अवैध कब्जेदार माना जाएगा और उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम-1959 के तहत खाली कराने की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर मेयर बोलीं- मंडलायुक्त-नगर आयुक्त आंखें बंदकर सो रहे:जलभराव और गड्ढों पर KDA पर भड़कीं, बोलीं- अब सड़क के साथ नाली भी बनेगी
    Next Article
    'हिंसा किसी मसले का हल नहीं':उज्जैन में हुए उपद्रव पर बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- कानून के दायरे में करें विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment