Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हसनगंज में तैनात रेवेन्यू इंस्पेक्टर के बेटे ने की सुसाइड:सरकारी नौकरी न मिलने पर जहर खाया, पिता बोले- एग्जॉम में पास न होने से डिप्रेशन में था

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय सूबेदार निवासी एक युवक ने नौकरी न मिलने से डिप्रेशन में आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इलाज के दौरान शनिवार को कानपुर के लाला लाजपत राय चिकित्सालय में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक का माहौल है। अब विस्तार से समझें पूरा मामला… राजस्व निरीक्षक का पुत्र था मृतक मृतक की पहचान 30 वर्षीय सलिल श्रीवास्तव उर्फ अमन के रूप में हुई है। वह हसनगंज तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक विजय श्रीवास्तव का पुत्र था। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात भोजन करने के बाद सलिल अपने कमरे में गया और वहीं जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती रात करीब 11 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सफीपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल उन्नाव रेफर कर दिया। बाद में उसे कानपुर के लाला लाजपत राय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्रतियोगी परीक्षाओं में असफलता से था परेशान पिता विजय श्रीवास्तव के अनुसार सलिल ने बी.एड. और टीईटी जैसी परीक्षाएं उत्तीर्ण की थीं। वह कई प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हुआ था, लेकिन सफलता नहीं मिलने से वह काफी परेशान और अवसाद में रहने लगा था। हाल ही में जूनियर असिस्टेंट स्टेनोग्राफर की परीक्षा का परिणाम उम्मीद के अनुसार नहीं आने से वह और अधिक दुखी हो गया था। परिवार में मचा कोहराम, अधिकारियों ने दी सांत्वना सलिल की मौत से उसकी मां कंचन देवी और छोटे भाई आयरन श्रीवास्तव का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार दोपहर जब शव घर पहुंचा तो हसनगंज की एसडीएम प्रज्ञा पांडेय, तहसीलदार अविनाश और नायब तहसीलदार दीपक गौतम सहित राजस्व विभाग के कई कर्मियों ने पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एत्मादपुर की इफ्तार पार्टी में पहुंचे केंद्रीय मंत्री:हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश, भारी संख्या में लोग रहे मौजूद
    Next Article
    'Sorry मैडम, आप भी BJP के एजेंडे में फंस गईं', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की नाराजगी पर क्या बोलीं ममता बनर्जी?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment