Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एत्मादपुर की इफ्तार पार्टी में पहुंचे केंद्रीय मंत्री:हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश, भारी संख्या में लोग रहे मौजूद

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के एत्मादपुर नगर में आयोजित एक रोजा इफ्तार पार्टी में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल शामिल हुए। शनिवार देर शाम यह आयोजन नगर के एक मैरिज होम में किया गया था। यह इफ्तार पार्टी एक समाजसेवी मुस्लिम ठेकेदार द्वारा आयोजित की गई थी। इसमें नगर के हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर मुस्लिम भाइयों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक हैं और समाज में सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। इस दौरान मुस्लिम ठेकेदार, हाजी फरीद खान, राशिद कुरेशी, मुफिज खान, राकेश बघेल, राजदीपक गुप्ता, दिनेश यादव, डीपी सिंह फौजी, अभयनाथ सिंह, लज्जाराम बघेल, केशब दत्त निमेष, सुमित सेन, पंकज बघेल और सतेंद्र यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। आज संभवत है 17वे रोजे में हुए शामिल हुए हैं। कुछ दिनों बाद ईद होगी जिसमें सामाजिक सद्भाव और एकता का संदेश होगा। सब एक दूसरे के धर्म का सम्मान करें सामाजिक कुरीतियों का बहिष्कार करें। आपस में देश की एकता अखंडता और भाईचारे को मजबूत करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया की तान्या सिंह ने हासिल की 200वीं रैंक:दूसरे प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा में मिली सफलता, गांव में हुआ स्वागत
    Next Article
    हसनगंज में तैनात रेवेन्यू इंस्पेक्टर के बेटे ने की सुसाइड:सरकारी नौकरी न मिलने पर जहर खाया, पिता बोले- एग्जॉम में पास न होने से डिप्रेशन में था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment