Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हसनपुर में आम के पेड़ से लटका मिला शव:दस दिन से लापता था युवक, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में कनेटा रोड स्थित हाजी शाहिद के बाग में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। बुधवार दोपहर करीब 11 बजे बाग में काम कर रहे मजदूरों ने शव देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल राजेश कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची। शुरुआत में युवक की पहचान नहीं हो सकी। करीब दो घंटे की तलाशी के बाद उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। मृतक की पहचान बाईखेड़ा निवासी दिनेश (30 वर्ष) पुत्र नेमपाल के रूप में हुई। उसकी जेब से एक मोबाइल फोन और दो टॉफी भी मिलीं। घटनास्थल पर युवक का एक कड़ा भी जमीन पर पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि दिनेश लगभग 10 दिन पहले हरियाणा में मजदूरी करने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद से वह लापता था। मृतक अपने पीछे पत्नी रेनू और दो बेटियों रोही व रंजना को छोड़ गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य और नमूने एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में ई-रिक्शा के रूट तय:गलत रूट पर चलाने पर होगा एक्शन, चालान, जुर्माना और वाहन सीज किए जाएंगे
    Next Article
    बदायूं में 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म का विरोध:आपत्तिजनक दृश्यों पर जताई नाराजगी, नाम बदलने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment