Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हसनपुर में टीन शेड में लटका मिला पेंटर का शव:गृहक्लेश के चलते आत्महत्या की आशंका, पत्नी के बीच चल रही थी अनबन

    3 hours ago

    1

    0

    अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली नगर के मोहल्ला कोट पश्चिमी पूठ रोड पर एक 26 वर्षीय युवक का शव टीन शेड में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान गुड्डू सैफी पुत्र स्वर्गीय अशरफ अली के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने गृहक्लेश और मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाया है। गुड्डू सैफी की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव चचौरा निवासी शबनम के साथ हुई थी। उनका एक वर्ष का बेटा अय्युब भी है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी, जिसके कारण पत्नी अपने मायके में रह रही थी। पत्नी ने गुड्डू के खिलाफ महिला थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। पत्नी को वापस लाने के लिए काफी परेशान था मृतक की मां हाजरा ने आरोप लगाया कि गुड्डू अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए काफी परेशान था। कुछ दिन पहले जब वह ससुराल गया था, तो वहां उसके साथ मारपीट की गई थी। रविवार को अमरोहा महिला थाने में काउंसलिंग के दौरान भी गुड्डू ने अपनी पत्नी से घर चलने का आग्रह किया, लेकिन पत्नी ने साथ आने से साफ इनकार कर दिया था। रविवार देर शाम अमरोहा से लौटने के बाद गुड्डू अपने कमरे में चला गया। सोमवार दोपहर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजनों को चिंता हुई। ऊपर जाने पर सीढ़ियों का दरवाजा अंदर से बंद मिला। गुड्डू दो मंजिले पर बने मकान में रहता था। दरवाजा तोड़कर जब परिजन अंदर पहुंचे, तो उसका शव टीन शेड में लटका हुआ मिला। कुछ साल पहले गुड्डू के पिता की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी सूचना मिलने पर कस्बा इंचार्ज राम प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया गया ताकि आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा सकें। मृतक पेशे से पेंटर था और चार भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही ठीक नहीं थी, क्योंकि कुछ साल पूर्व ही गुड्डू के पिता की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लाट साहब जुलूस के लिए अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा:शाहजहांपुर में एसपी ने बैठक कर संयम और धैर्य बरतने के निर्देश दिए
    Next Article
    यमुना नदी में मिला विवाहित महिला का शव:जालौन में पुलिस ने बाहर निकाला, शिनाख्त की कोशिश कर रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment