Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लाट साहब जुलूस के लिए अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा:शाहजहांपुर में एसपी ने बैठक कर संयम और धैर्य बरतने के निर्देश दिए

    3 hours ago

    1

    0

    होली के दिन शाहजहांपुर में निकलने वाले लाट साहब जुलूस के मद्देनजर आसपास के जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल शाहजहांपुर पुलिस लाइन पहुंच गया है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिसमें बाहर से आया पुलिस बल भी शामिल था। बैठक में एसपी ने सभी को जुलूस की ड्यूटी और यातायात सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी समय से पहले अपनी ड्यूटी पर पहुंच जाएं। विशेष रूप से, जुलूस के दौरान पुलिसकर्मियों को संयम, धैर्य और शालीनता का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा गया। बैठक के दौरान जुलूस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, सेक्टर एवं जोन निर्धारण, पिकेट ड्यूटी, मोबाइल पार्टी और क्यूआरटी तैनाती की बिंदुवार समीक्षा की गई। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष प्रबंधों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, मजिस्ट्रेट की नियुक्ति, ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी तथा खुफिया तंत्र की सक्रियता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यातायात प्रबंधन के तहत वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण, डायवर्जन प्लान, बैरिकेडिंग व्यवस्था, भारी वाहनों के आवागमन पर नियंत्रण तथा एम्बुलेंस व अग्निशमन वाहनों के लिए ग्रीन कॉरिडोर सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता, सजगता एवं अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि ड्यूटी के दौरान संयम, धैर्य और शालीनता का पालन करें तथा आमजन के साथ सौम्य व्यवहार करें। किसी भी अफवाह, उत्तेजक गतिविधि या अव्यवस्था की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लगातार निगरानी, भ्रामक सूचनाओं का तत्काल खंडन, महिला सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध और भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। गैर-जनपदों से आए पुलिस बल को उनके ड्यूटी प्वाइंट, सेक्टर प्रभारी और रिपोर्टिंग व्यवस्था के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी गई ताकि समन्वित और त्वरित कार्यवाही हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खामेनेई मौत पर मदनी भड़के...अमेरिका-इजराइल निशाने पर:मौलाना महमूद मदनी बोले– ईरान जैसी घटनाओं से जन्म लेती है बदले की भावना, वैश्विक स्थिरता खतरे में
    Next Article
    हसनपुर में टीन शेड में लटका मिला पेंटर का शव:गृहक्लेश के चलते आत्महत्या की आशंका, पत्नी के बीच चल रही थी अनबन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment