Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिसार में यूपी के दो नशा तस्कर अरेस्ट:सीआईए बरवाला ने घेराबंदी की, पेड़ के नीचे खड़े होकर कर रहे ग्राहक का इंतजार

    2 hours ago

    1

    0

    हिसार जिले में नशा तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए बरवाला टीम ने 754 ग्राम अफीम के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशों पर सीआईए बरवाला प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अंजाम दी गई। जानकारी के अनुसार, सीआईए बरवाला की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि न्यू क्लॉथ मार्केट (फेज-1), हिसार क्षेत्र में दो युवक संदिग्ध हालत में खड़े हैं और उनके पास नशीला पदार्थ हो सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और नीम के पेड़ के नीचे खड़े दोनों युवकों को काबू कर लिया। शाहजहांपुर, यूपी के रहने वाले हैं आरोपी नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 754 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जतिन शुक्ला और शिवम निवासी ग्राम कटका, तहसील जलालाबाद, जिला शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपियों को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए थाना शहर हिसार के हवाले कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि वे अफीम कहां से लेकर आए थे और हिसार में इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और जिले में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में 29 अप्रैल को रोजगार मेला:रोडवेज में 150 संविदा चालक पदों पर भर्ती, इंटरव्यू और फिजिकल टेस्ट होगा
    Next Article
    पहली पाली की परीक्षा संपन्न, दूसरी पाली की परीक्षा जारी:मेरठ में कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा ,3 दिन में 6 पालियों में 1.20 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment