Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहली पाली की परीक्षा संपन्न, दूसरी पाली की परीक्षा जारी:मेरठ में कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा ,3 दिन में 6 पालियों में 1.20 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    3 hours ago

    1

    0

    जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। यह परीक्षा 27 अप्रैल तक दो पालियों में आयोजित होगी। पहले दिन की पहली पाली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा जारी है। अभ्यर्थियों के अनुसार पेपर का स्तर सामान्य रहा और अधिकांश सवाल सिलेबस के भीतर से पूछे गए। जिले में भर्ती परीक्षा के लिए 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां तीन दिन में कुल छह पालियों में करीब 1.20 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। पूरे प्रदेश में 41,424 पदों के लिए 25.32 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। पेपर रहा मॉडरेट, जीके के कुछ सवाल कठिन बुलंदशहर से आए मोहित ने बताया कि पेपर मॉडरेट था और अधिकतर सवाल पढ़े हुए थे। हालांकि सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन लगे। वहीं कांस्टेबल स्पेशल टॉपिक्स से ज्यादा सवाल पूछे गए। आकाश ने बताया की बहुत बढ़िया एग्जाम गया। कांस्टेबल लेवल के सवाल थे और कांस्टेबल स्पेशल टॉपिक्स से अच्छे सवाल थे। सवाल घुमा कर थे पर अच्छे सवाल थे। समय के अनुसार पेपर सटीक था और समय पर्याप्त रहा। उन्होंने आगे बताया की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी परीक्षार्थियों के लिए बेल्ट , कलवा , कड़े आदि उतरवा दिए गए थे। उन्होंने आगे कहा की सिक्के भी ले लिए गए थे। दीपक सोलंकी ने कहा कि उनका पेपर बहुत अच्छा गया और अब वे आगे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारी करेंगे। उन्होंने ये भी बताया की वो इससे पहले यूपी पुलिस की परीक्षा दे चुके है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सख्त चेकिंग परीक्षा को लेकर खुफिया विभाग अलर्ट है और भर्ती माफियाओं पर नजर रखी जा रही है। हर केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। अभ्यर्थियों की सख्त चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। बेल्ट, कड़ा, कलावा और सिक्के तक उतरवा लिए गए। हर पाली में 20 हजार अभ्यर्थी नोडल अधिकारी व एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह के अनुसार जिले में कुल 1.20 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। एक पाली में लगभग 20 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक केंद्र पर करीब 465 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। अधिकांश अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर ज्यादा कठिन नहीं था और समय पर्याप्त मिला। सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिसार में यूपी के दो नशा तस्कर अरेस्ट:सीआईए बरवाला ने घेराबंदी की, पेड़ के नीचे खड़े होकर कर रहे ग्राहक का इंतजार
    Next Article
    महिला आरक्षण पर वार, पंचायत चुनाव टलने के संकेत:मैनपुरी में जयवीर बोले- महिला अधिकार रोकने वालों पर देशभर में आक्रोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment