Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिस्ट्रीशीटर के भाई ने जेल के बाहर रील बनाई:मेरठ में दोस्तों के साथ पूर्व मंत्री के बेटे से मिलने पहुंचा था, FIR दर्ज

    1 day ago

    1

    0

    मेरठ में जेल के बाहर ‘एक खटोला जेल के भीतर…’ गाने पर रील बनाने पर 5 युवकों पर शनिवार को FIR दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक, पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी का बेटा फिरोज उर्फ भूरा जेल में बंद है। रील बनाने वाले सभी युवक उससे मिलने जेल पहुंचे थे। मुलाकात के बाद जेल से बाहर निकलते समय उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की। रील में जिलाबदर हिस्ट्रीशीटर नदीम मेवाती का भाई शहजाद मेवाती भी नजर आ रहा है। मेरठ जेल की दीवार के सामने रील बनाई एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया। इसमें पांच युवक जेल के बाहर हरियाणवी गाने पर रील बनाते दिख रहे हैं। गाने में जेल के अंदर और बाहर का जिक्र है। इस तरह रील बनाकर दहशत या टशनबाजी का माहौल बनाने की कोशिश करना गैरकानूनी है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की। इसमें जेल की ऊंची दीवारें और मुलाकात के लिए इंतजार करते लोग दिखाई दे रहे हैं। वीडियो मेरठ जिला जेल के बाहर का पाया गया। वीडियो में दिख रहे युवकों में एक की पहचान शहजाद मेवाती के रूप में हुई है। इसके बाद मेडिकल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। बाकी युवकों की पहचान की जा रही है। 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है भूरा बसपा सरकार में मंत्री रहे हाजी याकूब कुरैशी का बेटा फिरोज उर्फ भूरा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला जेल में बंद है। उस पर पैसों के लेनदेन के विवाद में सराय बहलीम में असलम पहलवान के घर फायरिंग और धमकी देने का आरोप है। शहजाद मेवाती अपने साथियों के साथ उससे मिलने जेल पहुंचा था। भूरा के जेल जाने के बाद पुलिस उसके साथी अदनान की भी तलाश कर रही है। असलम पहलवान को धमकाने के दौरान अदनान भूरा के साथ था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अदनान मोबाइल चला रहा है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर पा रही है। एसपी सिटी ने कहा कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। भूरा की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस फिरोज उर्फ भूरा की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी कर रही है। उसके परिवार पर पहले से गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है। -------------------- ये खबर भी पढ़िए… करोड़पति-ससुर की हत्या की रात बहू ने जमकर शराब पी:डेढ़ घंटे पति के साथ झूमी, कानपुर में होटल मालिक बोले- बहुत खुश लग रही थी कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की रात बहू और बेटे ने खूब शराब पी। जिस वक्त सुपारी किलर कारोबारी की घर में हत्या कर रहे थे, उसी समय उनकी आरोपी बहू शालू पति सुब्रत के साथ लाउंज में पार्टी कर रही थी। लाउंज के मैनेजर और वेटर ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा- दोनों ने यहां करीब 5 घंटे बिताए। ड्रिंक लेने के बाद शालू करीब डेढ़ घंटे तक पति के साथ डीजे फ्लोर पर डांस करती रही। इस दौरान उसने ग्रिल्ड फिश और मटन टिक्का भी खाया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मायावती भतीजी दीपिका को सौंप सकती हैं पार्टी:कहा- आकाश-ईशान को कोई पद नहीं दूंगी; मैं अविवाहित, मजबूरी में भाई को साथ रखा
    Next Article
    अखिलेश बोले-भ्रष्टाचार की नहर निकालकर भाजपाइयों ने अपने खेत सींचे:गोरखपुर के राजघाट निर्माण पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment