Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाटा में सड़कें, पुल और धार्मिक स्थल बनवाए:BJP विधायक मोहन वर्मा बोले– बिरला शुगर मिल विवाद में किसानों के साथ हूं

    1 hour ago

    1

    0

    हाटा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मोहन वर्मा का दावा है कि पिछले चार साल में क्षेत्र में सड़क, पुल, लाइट और धार्मिक स्थलों के विकास समेत कई काम कराए गए हैं। उनका कहना है–सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। बिरला शुगर मिल से जुड़े जमीन अधिग्रहण विवाद पर मैं किसानों के साथ हूं। किसान उचित मुआवजा चाहते हैं। जो विकास कार्य मेरे क्षेत्र में हुए हैं वो जनता के आशीर्वाद से संभव हुआ है। भास्कर रिपोर्टर ने विधायक से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: बीते 4 साल में सबसे बड़ा काम क्या रहा? जवाब: केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पूरे विधानसभा क्षेत्र में लागू कराया गया। सड़कों और पुलों का निर्माण हुआ, लाइट लगवाई गई और कई धार्मिक स्थलों का विकास कराया गया। कर्महा मठ, मंझरिया देवी, बंजारा देवी और सोनमती माता जैसे स्थलों का भी विकास कराया गया। हाटा-पिपराइच और हाटा-कप्तानगंज मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भी है। सवाल: विधायक निधि का उपयोग कहां किया? जवाब : मुख्यमंत्री राहत कोष से चार साल में करीब 25 करोड़ रुपए गरीबों के इलाज के लिए दिलवाए गए। जहां से मदद नहीं मिल पाई, वहां विधायक निधि से आर्थिक सहायता दी गई। गांवों में सड़क, लाइट, विवाह भवन जैसे कई काम कराए गए। जिले में पहला उत्सव भवन भी बनवाया गया। सवाल: अगर दोबारा मौका मिला तो प्राथमिकता क्या होगी? जवाब : मेरा प्रयास रहता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे। दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन और सामूहिक विवाह योजना का लाभ क्षेत्र के लोगों को दिलाया गया है। आगे भी इसी दिशा में काम करेंगे। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब : मैं पार्टी का सिपाही हूं। पार्टी मौका देगी तो सेवा करता रहूंगा। अगर मौका नहीं मिला तो जिसे भी टिकट मिलेगा, उसके साथ मिलकर उसे जिताने का काम करूंगा। सवाल : अपने काम को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब : मैं अपने काम को 10 में से 10 नंबर दूंगा, क्योंकि यह सब जनता के आशीर्वाद से ही संभव हुआ है। सवाल : बिरला शुगर मिल के जमीन विवाद पर क्या कहेंगे? जवाब : यह मामला पिछली सरकार के समय का है, जब किसानों की जमीन कम कीमत पर अधिग्रहित कर पैसा कोर्ट में जमा करा दिया गया था। किसान आज भी परेशान हैं। हम किसानों के साथ हैं। मिल भी लगे और किसानों को उचित मुआवजा भी मिले, यही हमारा प्रयास है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट बोला-संभल DM-SP कानून नहीं संभाल सकते तो इस्तीफा दें:मस्जिद में नमाजियों की संख्या कम कराने पर फटकार; आज सुनवाई
    Next Article
    संभल में बारिश से मौसम बदला, AQI 65 पहुंचा:न्यूनतम 15, अधिकतम 32 डिग्री; दोपहर में बारिश की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment