Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बारिश से मौसम बदला, AQI 65 पहुंचा:न्यूनतम 15, अधिकतम 32 डिग्री; दोपहर में बारिश की संभावना

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में बीते दिन हुई बारिश के बाद मौसम ने करवट ली है। सर्द हवाओं के कारण ठंडक बढ़ी है, वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुधरकर 65 पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बेमौसम बारिश से फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने 17 मार्च से बारिश के साथ ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह 8 बजे पूरे जनपद संभल का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप के साथ अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जो पिछले 25 दिनों की तुलना में 6 डिग्री कम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बादल छाए रहेंगे और दोपहर में बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद AQI में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जो 300 से घटकर 100 से नीचे आ गया है। मार्च में यह तीसरी बार है जब मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया है, जिसमें 4 मार्च को होली के दिन घना कोहरा भी शामिल था। लगातार सर्द हवाओं के कारण खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई थी। अब बारिश के बाद स्वास्थ्य पर इसके मिले-जुले प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। बदलते मौसम का असर सुबह दोपहिया वाहन से निकलने वाले लोगों और खेतों में काम करने वाले किसानों पर अधिक पड़ेगा। जिला संयुक्त चिकित्सालय के डॉ. रामलाल यादव ने बच्चों को बाहरी चीजों से दूर रखने और हल्के गुनगुने पानी का सेवन करने की सलाह दी है। चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली पांच ट्रेनें और बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं। रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में भी सुधार देखा गया है। स्थानीय निवासी विपिन गुप्ता ने बताया कि बारिश के बाद ठंडक बढ़ी है, जबकि इससे पहले गर्मी का मौसम था। सभासद अनीस खां ने कहा कि रमजान माह के बचे हुए दिनों में इस मिले-जुले मौसम से रोजेदारों को कोई खास परेशानी नहीं हुई है। ृ
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाटा में सड़कें, पुल और धार्मिक स्थल बनवाए:BJP विधायक मोहन वर्मा बोले– बिरला शुगर मिल विवाद में किसानों के साथ हूं
    Next Article
    ‘सड़क मुसलमानों के लिए नहीं’...लिखने वाली महिलाओं की कहानी:सहारनपुर में 2023 में हिंदू रक्षा में शामिल हुईं; संध्या BBA, सुलेखा BA पास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment