Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हूती विद्रोहियों ने सऊदी की तेल रिफाइनरी पर हमला किया:एक नेपाली की मौत; जवाब में यमन के 50 ठिकानों पर बमबारी, 19 की मौत

    16 hours ago

    2

    0

    यमन के हूती विद्रोहियों ने गुरुवार को सऊदी अरब की जाजान तेल रिफाइनरी पर हमला किया। इसमें नेपाल के एक कर्मचारी की मौत हो गई और 11 लोग घायल हुए। जवाब में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने यमन में हूतियों के 50 ठिकानों पर हमले किए। हूतियों के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया कि पिछले 48 घंटे में इन हमलों में 19 नागरिकों की मौत हुई और 25 लोग घायल हुए। इससे एक दिन पहले हूतियों ने सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी रास तनुरा पर भी हमले का दावा किया था। हूती विद्रोहियों के सैन्य संगठन के मुताबिक, हमले से रास तनुरा में आग लग गई। सऊदी की सबसे बड़ी रिफाइनरी पर हमले से तेल लोडिंग रुकी CNN के मुताबिक रास तनुरा रिफाइनरी पर हमले के बाद यहां तेल की लोडिंग रोक दी गई थी। हालांकि, यह साफ नहीं है कि काम दोबारा शुरू हुआ या नहीं। रास तनुरा रिफाइनरी में हर दिन 5.5 लाख बैरल तेल साफ किया जा सकता है। यह सऊदी अरब के बड़े तेल केंद्र का हिस्सा है। इसी जगह से सऊदी अरब कच्चे तेल का निर्यात भी करता था। सऊदी गठबंधन ने कहा कि उसने रास तनुरा के ऊपर हूतियों के चार ड्रोन मार गिराए। इनके मलबे नीचे गिरे, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको ने इस हमले पर CNN के सवालों का जवाब नहीं दिया। रियाद के आर्थिक इलाके पर भी हमला हूती विद्रोहियों ने बुधवार को रियाद में किंग अब्दुल्ला इकोनॉमिक सिटी पर भी हमले की जिम्मेदारी ली। सऊदी अधिकारियों के मुताबिक, इसमें 11 लोग घायल हुए। CNN के मुताबिक, जिस ऊंची इमारत पर हमला हुआ, उसमें सऊदी अरब के सरकारी निवेश कोष पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (PIF) का मुख्यालय है। यह कोष करीब 1 लाख करोड़ डॉलर की संपत्ति संभालता है। सऊदी गठबंधन ने कहा कि यह हमला हूतियों ने ड्रोन से किया था। हूतियों ने पिछले कुछ हफ्तों में सऊदी अरब के कई बड़े ठिकानों पर हमले किए हैं। यमन में 109 हमलों का दावा सऊदी गठबंधन ने बुधवार को यमन में हूतियों के कब्जे वाले इलाकों पर हमले किए। गठबंधन के मुताबिक, उसने होदेदा बंदरगाह पर हूतियों के ठिकानों को निशाना बनाया। इसके अलावा सादा और अमरान प्रांतों में भी बमबारी की। वहीं, हूतियों ने दावा किया कि पिछले 24 घंटे में सऊदी लड़ाकू विमानों और मिसाइलों ने यमन में 109 हमले किए। ये हमले सना और होदेदा समेत कई इलाकों में हुए। सऊदी गठबंधन ने गुरुवार को बताया कि उसने सना, होदेदा और सादा प्रांतों में हूतियों के 50 ठिकानों पर हमला कर उन्हें तबाह कर दिया। गठबंधन ने कहा कि ये सभी सैन्य ठिकाने थे। सऊदी ने 2015 में हूतियों के खिलाफ जंग शुरू की थी 2014 में हूती विद्रोहियों ने यमन की राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद यमन में गृहयुद्ध शुरू हो गया। इससे पड़ोसी देश सऊदी अरब की चिंता बढ़ गई। उसे डर था कि ईरान के समर्थन वाले हूती उसकी सीमा तक अपना असर बढ़ा सकते हैं। इसके बाद 2015 में सऊदी अरब ने कई अरब देशों के साथ मिलकर सैन्य गठबंधन बनाया और हूतियों पर हवाई हमले शुरू कर दिए।करीब 8 साल की लड़ाई के बाद भी हूतियों को हराया नहीं जा सका। इसके बाद सऊदी ने बातचीत का रास्ता अपनाया। जुलाई से फिर तेज हुई लड़ाई सऊदी गठबंधन और हूती विद्रोहियों के बीच जुलाई में फिर से लड़ाई शुरू हुई थी। इससे पहले 2022 में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम के बाद दोनों पक्षों के बीच कई साल तक शांति रही थी। हाल के महीनों में लड़ाई और तेज हो गई। सितंबर में हूती विद्रोही बाब अल-मंदेब स्ट्रेट की ओर आगे बढ़े। यह समुद्री रास्ता दुनिया के व्यापार के लिए बहुत अहम है। यहां तनाव बढ़ने से ईरान युद्ध में एक नया मोर्चा खुलने का खतरा पैदा हो गया है। फिलहाल उत्तरी यमन के बड़े हिस्से पर हूतियों का कब्जा है, जबकि दक्षिण के कुछ इलाकों में अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार का प्रभाव है। यह सरकार काफी हद तक सऊदी अरब की मदद पर निर्भर है। हूती विद्रोही गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं… सोर्स- गूगल ट्रेंड्स
    Click here to Read more
    Prev Article
    रूस ने 35 साल का सबसे बड़ा रक्षा बजट बनाया:3 साल में ₹54 लाख करोड़ खर्च करेगा, यह भारत से 2.3 गुना ज्यादा
    Next Article
    अमेरिका में तूफान से 9 लाख घरों की बिजली गुल:1800 फ्लाइट्स लेट, 400 रद्द; 14 साल में पानी सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंचने का अनुमान

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment