Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होटल में खाना खाने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ी:अलीगढ़ में सौंफ-मिश्री की जगह चीनी जैसा सामान खाया, मुंह में हुई जलन

    4 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के गांधीपार्क क्षेत्र स्थित एक होटल में खाना खाने के बाद सौंफ-मिश्री की जगह चीनी जैसा पदार्थ खाने से युवक की हालत बिगड़ गई। आरोप है कि पदार्थ मुंह में डालते ही तेज जलन होने लगी और खून निकल आया। साथ मौजूद सीनियर उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। हालत में सुधार नहीं होने पर दूसरे ENT विशेषज्ञ से भी इलाज कराया गया। युवक का आरोप है कि उसे सौंफ-मिश्री की जगह कोई रासायनिक पदार्थ दिया गया। राजीव नगर निवासी अतुल कुमार वशिष्ठ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 सितंबर की रात करीब 11:50 बजे वह अपने ZBM विल्सेन चौधरी के साथ गांधीपार्क क्षेत्र स्थित होटल पहलवान में खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद उसने 252 रुपए का बिल दिया। इसके बाद काउंटर से उसे सौंफ-मिश्री की जगह चीनी जैसा पदार्थ दिया गया। मुंह में डालते ही होने लगी जलन अतुल के मुताबिक, पदार्थ मुंह में डालते ही कुछ सेकंड में तेज जलन होने लगी और मुंह से खून निकलने लगा। यह देखकर विल्सेन चौधरी ने काउंटर कर्मचारी से पूछा कि उसे क्या दिया गया है। इसके बाद वह अतुल को ENT विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय के पास ले गए। आरोप है कि इलाज के बाद भी राहत नहीं मिली। इसके बाद मेडिकल रोड स्थित डॉ. जफर इकबाल से इलाज कराया गया। अतुल का कहना है कि डॉक्टर ने मुंह में किसी रासायनिक पदार्थ से जलने की बात बताई। अभी उसका इलाज चल रहा है। होटल संचालक और कर्मचारी के खिलाफ केस अतुल ने तहरीर में होटल संचालक अभिषेक जोशी और अजय जोशी और कर्मचारी हरीश के नाम बताए हैं। आरोप है कि इन्हीं की ओर से उसे यह पदार्थ दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार यादव को सौंपी गई है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि युवक को दिया गया पदार्थ क्या था और वह होटल के काउंटर तक कैसे पहुंचा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में टेम्प्रेचर 34°C:तेज धूप निकली, रुक-रुककर हवा बह रही, बारिश नहीं होगी
    Next Article
    सिद्धार्थनगर पंचायत भवन से इनवर्टर-बैटरी समेत कई सामान चोरी:चोर कंप्यूटर और CCTV का DVR भी ले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment