Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हत्या के इनामी दो शातिर गिरफ्तार:पर्यटक को घुमाने के बाद पांच दोस्तों ने कमीशन के लिए की थी युवक की हत्या, शव गंगा में फेंका

    12 hours ago

    1

    0

    वाराणसी की आदमपुर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित 25 हजार के इनामी दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों भागने की फिराक में थे। पुलिस ने इन्हे बसंता कालेज के मोड़ से गिरफ्तार किया। इनके तीन दोस्त पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। बता दें कि मृतक कोनिया का रहने वाला सनी सोनकर (25) ऑटो चालक था। वह कैंट स्टेशन से नमो घाट और मुगलसराय तक सवारियों को ले जाता था। 28 जनवरी की शाम 4 युवक सनी के घर पहुंचे और उसे अपने साथ बुलाकर ले गए। तभी से वह लापता था। उसकी मां ने 29 जनवरी को आदमपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें तीन दोस्त पहले ही पकड़े जा चुके हैं। इस मामले में वांछित और 25-25 हजार के इनामी रवि गुप्ता और राहुल विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्या में 5 आरोपियों का नाम आया था सामने एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया - आदमपुर थानाक्षेत्र के कोनिया निवासी सनी सोनकर की हत्या कर उसके दोस्तों ने उसके शव को विश्वसुंदरी पुल से गंगा में फेंक दिया था। सनी 28 जनवरी से गायब था और उसकी मां ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराया थी। इसमें जांच के बाद और परिजनों से पूछताछ के आधार पर कपसेठी के रहने वाले वीरू गुप्ता, लाट भेरव के रहने वाले संतोष कुमार मोगली, जलालीपुरा के रहने वाले अभिषेक चौहान और रवि गुप्ता, राहुल विश्वकर्मा का नाम सामने आया था । तीन हुए थे गिरफ्तार दो थे फरार एसीपी ने बताया - 10 फरवरी को पुलिस ने कपसेठी के रहने वाले वीरू गुप्ता, लाट भेरव के रहने वाले संतोष कुमार मोगली, जलालीपुरा के रहने वाले अभिषेक चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद फरार चल रहे राहुल विश्वकर्मा और रवि कुमार गुप्ता की तलाश की जा रही थी। सीपी के निर्देश पर इनपर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। बीती रात पुलिस ने किया गिरफ्तार एसीपी कोतवाली ने बताया - बीती रात मुखबिर की सूचना पर आदमपुर पुलिस ने इनामी राहुल और रवि को पुलिस ने आदमपुर थानाक्षेत्र के बसंता कालेज मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों अभियुक्त कहीं भागने की फिराक में थे। इन्होने पूछताछ में कमीशन के बंटवारे के नाम पर सनी की ह्त्या की बात क़ुबूल की है। फिलहाल इन्हे जेल भेजा जा रहा है। अब जानिए क्या है पूरा मामला आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया गांव के रहने वाला सनी सोनकर (25) ऑटो चालक था। वह कैंट स्टेशन से नमो घाट और मुगलसराय तक सवारियों को ले जाता था। 28 जनवरी की शाम 4 युवक सनी के घर पहुंचे और उसे अपने साथ बुलाकर ले गए। उसके दोस्तों में कपसेठी के रहने वाले वीरू गुप्ता, लाट भेरव के रहने वाले संतोष कुमार मोगली, जलालीपुरा के रहने वाले अभिषेक चौहान और रवि गुप्ता, राहुल विश्वकर्मा शामिल थे। ये सभी युवक भी ऑटो चलाते थे, इसलिए परिजनों को उनके प्लान पर शक नहीं हो सका। सवारी का बहाना बनाकर सभी उसे जबरन साथ लेकर गए। दोस्तों को पता चला था कि पिछले पांच दिनों में जिन पर्यटकों ने लेकर आए हैं उनका कमीशन सनी ने साड़ी की दुकान से ले लिया है। इसलिए आज सभी इस कमीशन का बंटवारा चाहते थे और सनी के साथ जलालीपुरा इलाके में एक दुकान पर पहुंचकर खाने के लिए कुछ आर्डर किया। एक दोस्त शराब की बोतल लेकर आया, जिसका पैसा भी सनी ने दिया था। दोस्तों ने शराब पी, फिर नानवेज भी खाया सनी ने सभी पांचों दोस्तों के साथ पहले शराब पी फिर नानवेज भी खाया और इसके बाद अचानक एक फोन आने के बाद जाने के लिए जिद करने लगा। सभी ने रोका तो उसने कल मिलने की बात कही तो साथियों ने कमीशन के रुपये में आज ही बंटवारा करने की जिद की और उसे पकड़ लिया। सनी ने कम रुपये बताए तो पांचों ने उससे विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद सनी के साथ मारपीट करने लगे। पहले पांचों ने मिलकर उसे पीटा फिर सिर पत्थर पर पटक दिया। लहूलुहान सनी अचेत हो गया तो मोगली ने पीटने से मना करते हुए उसे मृत बताया और गंगा में फेंक देने की बात कही। सभी ने उसे ऑटों में रखा और विश्वसुंदरी पुल लेकर आए। जहां सड़क पर सन्नाटा देखकर उसे ऑटो से घसीटकर बाहर ले गए और फिर पुल से गंगा में फेंक दिया। वारदात के बाद सभी अपने-अपने घर चले गए। सभी वारदात के बाद से लगातार शहर में घूम रहे थे, सवारियां उठा रहे थे और शाम को एक बार मिलकर पुलिस कार्रवाई का अपडेट ले रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में मेगा विधिक सहायता शिविर का प्रचार वाहन रवाना:जिला जज ने दीवानी न्यायालय से हरी झंडी दिखाई, टोल फ्री हेल्पलाइन भी स्थापित हुई
    Next Article
    स्पेन से 4,884-मील की दूरी तय करके काशी पहुंची माफलदा:कत्थक के जादू से श्रोताओं को झूमाया,बोले-शिव का दर्शन हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment