Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हत्या कर बंदूक लहराते मोपेड से भागे हत्यारोपी:गोरखपुर से नेपाल तक तलाश रही पुलिस, खेत के विवाद में चचेरे भाई को गोली मारी थी

    11 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के हरपुर बुदहट के करनपुरा गांव में शुक्रवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शिवम का शव पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। ग्रामीण हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग करने लगे। किसी तरह पुलिस ने समझाकर अंतिम संस्कार कराया। शिवम के मोबाइल में मिला वीडियो जांच की अहम कड़ी बन गया है। वारदात से पहले शिवम ने आरोपियों के साथ हुए विवाद को मोबाइल में रिकॉर्ड किया था। घटना को अंजाम देकर दोनों बुजुर्ग आरोपी बंदूक लहराते मोपेड से भागे थे। पुलिस ने आरोपियों के बेटे समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश में उनके रिश्तेदारों और संपर्कों की जानकारी जुटाने के साथ कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। वारदात के बाद इस्तेमाल की गई मोपेड और लाइसेंसी बंदूक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है। गोरखपुर से महराजगंज, संतकबीरनगर और नेपाल बॉर्डर तक आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। वहीं शिवम की मां कृष्णावती देवी ने बताया कि उम्र में तीन गुने देवरों ने गोली मारकर मेरे बेटे की जान ले ली। मेरा बेटा उनकी इज्जत करता था। इसलिए हाथ नहीं उठाया। 2 अक्टूबर को बेटे ने धूमधाम से जन्मदिन मनाया था। उसने कभी गलत रास्ता नहीं अपनाया था। मेरे बेटे को मार डाला। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार देर शाम शिवम का शव गांव मेथौली पहुंचा तो परिजन के साथ ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। हंगामे की आशंका को देखते हुए सीओ गीडा आभा सिंह समेत खजनी, सहजनवां, गीडा और हरपुर-बुदहट थानों की पुलिस मौके पर तैनात रही। सीओ ने परिजन से बातचीत कर उन्हें समझाया, जिसके बाद वे अंतिम -संस्कार के लिए तैयार हुए। कालेसर स्थित मोक्षधाम में शिवम का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने मांग की हत्यारों को फांसी दी जाए। वीडियो बनाते समय लगी शिवम को गोली तुम मारो मैं वीडियो बना रहा हूं, 26 साल का शिवम उर्फ आदर्श पांडेय मरने से पहले मोबाइल से रिकॉर्ड करते हुए यह बोला था। यह सुनते ही 60 साल और 63 वर्षीय बुजुर्ग चचेरे भाइयों ने लाइसेंसी बंदूक से दिन दहाड़े पीठ पर गोली मारी थी। वारदात के समय आरोपी चिल्ला-चिल्लाकर बोल रहे थे कि पूरा खानदान खत्म कर दूंगा। गोली पीठ से होते हुए सीना चीर कर बाहर निकल गई। घटनास्थल पर ही शिवम खून से लथपथ हाल में गिरा तो फिर नहीं उठ पाया। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। फिर दोनों बुजुर्ग भाई बंदूक लहराते हुए फरार हो गए। वहीं रोते हुए मृतक की बहन बोली- 12वीं पास कर मेरा भाई पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। बड़े पापा के लड़कों ने मार डाला। घटना हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के करनपुरा गांव में गुरुवार सुबह 10:30 बजे की है। हरपुर बुदहट थाने में शाम को मृतक की बहन मधु पांडेय की तहरीर पर बड़े पिता के लड़के 60 साल के लवकुश पांडेय और 63 वर्षीय राधेश्याम पांडेय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक का मोबाइल पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उसमे घटना के समय के कुछ वीडियो भी रिकॉर्ड हुए हैं। पुलिस की 5 टीमें आरोपी भाइयों की तलाश में जुट गई हैं। अब जानिए पूरा मामला मेथौली निवासी सुदामा पांडेय उर्फ गामा का करनपुरा गांव में नेवासा है। उनके बड़े भाई स्व. राम पलट के लड़के राधेश्याम पांडेय उर्फ रधई और लवकुश पांडेय करनपुरा में रहकर खेती-बारी करते हैं। वहां पर सुदामा की भी जमीन है। जिसको लेकर सुदामा और राधेश्याम के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी बीच सुदामा की मौत हो गई तो उनका छोटा बेटा 26 वर्षीय शिवम पांडेय खेती का काम देखने लगा। गुरुवार सुबह शिवम मेथौली से 3 किमी दूर करनपुरा स्थित अपने हिस्से के खेत की जुताई कराने ट्रैक्टर लेकर पहुंचा था। इसी दौरान उसके चचेरे भाई राधेश्याम पांडेय उर्फ रधई ने खेत जोतने से मना किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। विवाद होता देख ट्रैक्टर लेकर ड्राइवर वहां से चला गया। लवकुश के ललकारने पर मारी गोली सुबह करीब 10:30 बजे बजे रधई का एक अन्य भाई लवकुश भी मौके पर पहुंच गया और उसने अपने भाई को गोली मारने के लिए ललकारा। तब शिवम मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगा। तभी राधेश्याम ने शिवम पर गोली चला दी। गोली उसके पीठ में लगी। शिवम कुछ दूर भागा भी, लेकिन पुलिया के पास पहुंचते ही सड़क पर गिरकर अचेत हो गया। घटना की सूचना पर सीओ गीडा समेत हरपुर बुदहट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को लेकर सीएचसी सहजनवा पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेंगलुरु से भाइयों के आने पर हुआ पोस्टमार्टम मृतक शिवम के दो बड़े भाई शिव कुमार पांडेय और दुर्गा पांडेय बंगलुरू में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उसकी चार बहनें गिरजा, रंजीता, महिमा और मधु हैं। इसमे दो बहनों गिरजा और रंजीता की शादी हो चुकी है। मेथौली गांव में शिवम गांव में मां कृष्णावती देवी और बहनों के साथ रहता था। सुबह उसकी मौत की सूचना पर मिलने पर 3 किमी दूर चीखते चिल्लाते मां और बहन पहुंची। शिवम की हालत देखकर मां वहीं पर अचेत होकर गिर गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी में भिजवा दिया। बंगलूरू में रहने वाले दोनों भाइयों से कॉल कर पुलिस ने बात की। दोनों भाइयों ने अपने सामने पोस्टमार्टम कराने की इच्छा जाहिर की। शुक्रवार को शिवम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस की तैयारी कर रहा था शिवम मृतक की बहन मधु ने बताया कि शिवम 12वीं तक पढ़ा था। वह घर और खेत का सारा काम करता था। इसके साथ ही वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। इसके लिए प्रतिदिन वह दौड़ता था। हमेशा कहता था पुलिस बनकर दोनों बहनों की धूमधाम से शादी करूंगा। हत्यारोपी की भाग चुकी है पत्नी पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी राधेश्याम के बुरे व्यवहार की वजह से उसकी पत्नी बेटे को लेकर घर से भाग गई थी। इसके बाद वह मायके में रहने लगी। वहीं पर उसकी मौत हो गई। उसका बेटा भी पिता से कोई मतलब नहीं रखता है। दूसरे आरोपी लवकुश की भी पत्नी मर चुकी है। घर पर केवल दोनों भाई ही रहते थे। इसमे राधेश्याम सिरफिरा था। वह अजीत हरकतें करता था। हमेशा गुस्से में रहता था। एसपी नार्थ राजेश घुनावत ने बताया मृतक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने राधेश्याम और लवकुश पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की पांच टीमे उनकी तलाश में संदिग्ध स्थलों पर दबिश दे रही है। कुछ संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AMU में सर सैयद डे पर सुप्रीमकोर्ट के जज आएंगे:जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को सर सैयद अवार्ड दिया जाएगा
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:होमगार्ड भर्ती में वसूली, 2 डॉक्टर समेत 3 अरेस्ट; टैंकर ने महिला को कुचला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment