Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिंदू आध्यात्मिक मेले में पहुंचेंगे 'हनुमान अंश' के एक्टर:कानपुर में 1000 कन्याओं का हुआ पूजन, भारतीय परंपरा और संस्कृति के बारे में बताना है मकसद

    17 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बेनाझाबर स्थित ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क में चल रहे पांच दिवसीय हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले में शुक्रवार को भक्ति, संस्कृति और आध्यात्मिकता का संगम देखने को मिलेगा। दूसरे दिन सुबह कन्या वंदन से शुरूआत हुई और दोपहर में श्रीमद्भगवद्गीता पर संगोष्ठी का कार्यक्रम ने युवाओं को प्रभावित किया। शाम 4 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मेले का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे भजन गायक कन्हैया मित्तल भजनों की प्रस्तुति देंगे। 'हनुमान अंश' फिल्म के कलाकार भी मेले में शामिल होंगे। 1000 कन्या वंदन कार्यक्रम में शामिल हुईं हिन्दू आध्यात्मिक मेले में शुक्रवार को कन्या पूजन का कार्यक्रम हुआ। 1000 बच्चियां शामिल हुईं। इसके साथ ही कन्या पूजन और नारी शक्ति रक्षा का संकल्प भी किया गया। 3 हजार से ज्यादा बच्चों को यहा देश के विभिन्न प्रमुख मंदिरों के दर्शन का भी मौका मिलेगा। मेले में Gen Z पीढ़ी को जरूर आना चाहिए मेले में आई युवती शाम्भवी पांडे ने कहा कि आज की Gen Z पीढ़ी सोशल मीडिया और आधुनिकता की दौड़ में अपने संस्कारों और संस्कृति से दूर होती जा रही है। युवाओं को हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले में जरूर आना चाहिए, ताकि वे अपनी संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों को करीब से समझ सकें। मेले में देश-दुनिया से आए लोगों ने अलग-अलग स्टॉल के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया है। युवाओं को यहां आकर जानना चाहिए कि हमारी संस्कृति में क्या विशेष है, किन परंपराओं का सम्मान करना चाहिए और किन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज युवा एल्विश यादव, अंजलि अरोड़ा जैसे सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में पहुंचते हैं, लेकिन आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से दूरी बनाए रखते हैं। इसकी वजह यह है कि युवा खुद को आधुनिक और सोशल रूप से सक्रिय दिखाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि पारंपरिक चीजों से जुड़ने पर वे पिछड़े या रूढ़िवादी समझे जाएंगे। युवाओं को इस सोच से बाहर निकलकर अपनी संस्कृति से जुड़ना चाहिए। डॉ. अरविंद दीक्षित ने कहा-युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से परिचित करा रहे डॉ. अरविंद दीक्षित ने बताया कि हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले के दूसरे दिन कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह 10 बजे कन्या वंदन कार्यक्रम हुआ। दोपहर 12:30 बजे श्रीमद्भगवद्गीता पर आधारित कार्यक्रम में पूज्य संत ज्ञानानंद जी महाराज शामिल होंगे। शाम 4 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल की भजन संध्या होगी। उन्होंने बताया कि तिरुपति तिरुमला देवस्थानम से भगवान वेंकटेश का धर्म प्रचार रथ मेले में पहुंचा है। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं और युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है। यहां विष्णु सहस्रनाम संकीर्तन के साथ धार्मिक पुस्तकें और साहित्य भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि युवा अपनी धार्मिक परंपराओं और संस्कारों को समझ सकें। तिरुपति के धर्म प्रचार रथ से जान रहे धार्मिक परंपराएं मेले के पहले दिन भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और सेवा परंपरा की झलक देखने को मिली। यहां तिरुपति तिरुमला देवस्थानम की ओर से लाया गया श्री वेंकटेश्वर धर्म प्रचार रथ आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके माध्यम से भगवान श्री वेंकटेश्वर की धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक संदेशों की जानकारी दी जा रही है। मेले में प्रमुख मंदिरों की झांकियां भी प्रदर्शित की गई हैं। 28 नवंबर: आचार्य वंदन और हिंदू समागम शनिवार को सुबह 10 बजे आचार्य वंदन होगा। इसमें डॉ. सुधांशु त्रिवेदी मुख्य वक्ता रहेंगे। दोपहर 12:30 बजे हिंदू समागम और दोपहर 3 बजे विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। शाम 6:30 बजे 'हनुमान अंश' फिल्म के कलाकार अपने अनुभव साझा करेंगे। इसके बाद अखंड हनुमान चालीसा पाठ और अनन्या सिंह की भजन जेमिंग प्रस्तुति होगी। 29 नवंबर: मातृ-पितृ वंदन और विराट हिंदू सम्मेलन रविवार को सुबह 10 बजे मातृ-पितृ वंदन होगा। दोपहर 2 बजे विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें महामंडलेश्वर स्वामी करौली शंकर महादेव शामिल होंगे। शाम 6:30 बजे गुरुद्वारा बाबा नामदेव समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 30 नवंबर: परमवीर वंदन के साथ समापन सोमवार को सुबह 10 बजे परमवीर वंदन कार्यक्रम होगा। इसमें स्वामी गोविन्द देव गिरि महाराज शामिल होंगे। दोपहर 2:30 बजे पुरस्कार वितरण और समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस मेले में धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सेवा कार्यों से जुड़ी गतिविधियां भी होंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जय रविंदर गौड़ बने नोएडा के पुलिस कमिश्नर:लक्ष्मी सिंह का गाजियाबाद ट्रांसफर,प्रीति यादव को पीएसी में मिली तैनाती
    Next Article
    आजमगढ़ पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया:दिव्यांगों के नेटवर्क का प्रयोग कर स्कूल कॉलेज और शराब की दुकानों के पास बेचते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment