Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया:दिव्यांगों के नेटवर्क का प्रयोग कर स्कूल कॉलेज और शराब की दुकानों के पास बेचते थे

    14 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले में शुरू किए गए ऑपरेशन त्रिशूल के तहत जहानागंज थाने की पुलिस, SOG और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने 52.6 किलोग्राम गांजे के साथ एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गांजा तस्कर बृजेश राजभर 2013 में भी एनडीपीएस के मामले में जेल जा चुका है। जिले में शुरू किए गए ऑपरेशन त्रिशूल के तहत पुलिस टीम को सूचना मिली कि तहबरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति गांजे की तस्करी कर रहा है। इसी आधार पर पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पांच बंडल में 52 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया गया है जिसकी कीमत 26 लाख रुपए से अधिक की बताई जा रही है। जिस पल्सर बाइक से आरोपी तस्करी करता था। उस बाइक को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। गांजे को असम से मंगाया जाता था जिसके बाद से जिले में सप्लाई किया जाता था। दिव्यांगों के नेटवर्क का प्रयोग करके होती थी डिलीवरी गांजा तस्करी का खुलासा करते हुए जिले के एसपी सिटी मानुष पारिख ने बताया कि दिव्यांगों के नेटवर्क का प्रयोग करके उनके माध्यम से आरोपी गांजे की रिटेलिंग कराता था। आरोपी 2013 में भी गिरफ्तार हो चुका है। एसपी सिटी ने बताया कि इससे पूर्व भी एक दिव्यांग को गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसी से मिले इनपुट के आधार पर इस आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही जिले में चल रहे गांजा तस्करी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की भी तलाश की जा रही है। जिससे कि गांजे की तस्करी में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी ईश्वर लाल गुर्जर थाने के प्रभारी अमित कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। क्या है ऑपरेशन त्रिशूल आजमगढ़ पुलिस ने जिले में नशीले मादक पदार्थ, अवैध हथियारों, अवैध शराब और हवाला की तस्करी रोकने के लिए ऑपरेशन त्रिशूल नाम से एक अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत अपने आसपास हो रही आपराधिक घटनाओं की जानकारी कोई भी व्यक्ति फोटो वीडियो लोकेशन के माध्यम से पुलिस को सूचित कर सकता है। सूचना देने वाले की पूरी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी पुलिस ने जो नंबर जारी किया है। वह नंबर है। 91518 28820 इसमें सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिंदू आध्यात्मिक मेले में पहुंचेंगे 'हनुमान अंश' के एक्टर:कानपुर में 1000 कन्याओं का हुआ पूजन, भारतीय परंपरा और संस्कृति के बारे में बताना है मकसद
    Next Article
    प्रधानाचार्य ने सड़क सुरक्षा जागरूकता बस को हरी झंडी दिखाई:औरैया मेडिकल कॉलेज में छात्रों ने हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment