Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिंदु छात्रों के कलावे काटे, महादेव के निशान हटवाए:पुलिस ने कहा- शिक्षिका की शिकायत पर जांच, छात्र छात्राओं के होंगे बयान दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित संत टेरेसा सीनियर एकेडमी में हिंदु छात्रों के कलावे काटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में मंगवार को हिंदु संगठनों के लोगों ने हंगामा किया। वहीं स्कूल की शिक्षिका ने जो लिखित में थाने में तहरीर दी है, उसका संज्ञान सीनियर अधिकारियों ने लिया है। शिक्षिका द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस अब छात्र छात्राओं के बयान दर्ज कराने की तैयाी कर रही है। आज इसमें पुलिस बयान दर्ज कर सकती है। पहले जानिए क्या है पूरा मामला मोदीनगर की संतपुरा कॉलोनी निवासी अरुण गोस्वामी 2012 से संत टेरेसा सीनियर एकेडमी में टीचर हैं। वह पीटीआई भी हैं। शिक्षिका ने मोदीनगर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन छात्रों का धर्मातरण करने की अवैध गतिविधि चला रहा है। जहां हिंदु छात्र हाथ में कलावा बांधकर आते है, उनको काट दिया जाता है और तिलक लगाकर आने वालों पर जुर्माना लगाया जााता है। हर रविवार को अन्य धर्म के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बुलाकर उनका धर्मांतरण कराया जाता है। अन्य शिक्षिकाओं को भी चर्च में ले जाया जाता है। मेरे हाथ से महादेव का नाम हटाने के लिए कहा पीटीआई अरुणा ने कहा कि मेरे हाथ पर महादेव का नाम लिखा हुआ है। जिसे जबरन हटाने के लिए प्रबंधन और प्रधानाचार्य दबाव बना रहीं हैं। मैं माथे पर तिलक लगाकर आती हूं तो उसके लिए भी मना किया जाता है। ऐसा न करने पर मुझे स्कूल से बाहर निकालने के लिए कहा जाता है। मुझसे कहा जाता है कि यह इसाई मिशनरी का स्कूल है, यहां के अलग नियम फॉलो करने होंगे। शिक्षकों और छात्रों को जबरन धार्मिक स्थल में ले जाकर धर्मातरण का दबाव बनाया जाता है। शिक्षिका ने कहा कि मेरा बेटा भी स्कूल में पढ़ता है। जब उन्होंने कलावा काटने का विरोध किया, तो उनके बच्चे को स्कूल से निकाल दिया गया। यह सीधा धर्म परिवर्तन का मामला है बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को स्कूल के बाहर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने स्कूल गेट पर "जय श्रीराम" लिखा दिया और हनुमान चालीसा का पाठ किया। जहां पुलिस से कहा कि यह धर्म परिवर्तन का मामला है। इस मामले में यदि कार्रवाई नहीं हुई तो हम स्कूल में ही धरना प्रदर्शन कर यहां हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर लूर्द का कहना है कि शिक्षिका गलत तरह से स्कूल की छवि खराब करने का प्रयास कर रही हैं। मैं 2 साल से यहां प्रधानाार्य हूं। पूर्व में भी पहले भी पीटीआई शिक्षिका के खिलाफ अभिभावकों की शिकायतें आ चुकी है। शिक्षिका द्वारा लगाए गए सभी गलत हैं। पुलिस ने जांच शुरु की एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि पीटीई शिक्षिका ने मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। इस मामले में स्कूल के छात्रों,स्टॉफ व अभिभावकों के बयान दर्ज किए जाएंगे। मैंने भी शिक्षिका और प्रधानाार्य से बात की है। छात्रों से पूरे मामले में सच्चाई जानी जाएगी। जो भी जांच में सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर समीक्षा बैठक:गाजीपुर में एडीजे ने बैंक कर्मियों को दिए निर्देश
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में सड़क जाम पर 10 नामजद, 20 पर केस:किशोर की हत्या में 4 आरोपी पहले गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment