Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में सड़क जाम पर 10 नामजद, 20 पर केस:किशोर की हत्या में 4 आरोपी पहले गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र में किशोर सगीर की मौत के बाद हुए सड़क जाम मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने 10 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई आवागमन बाधित करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में की गई है। नामजद आरोपियों में अतीउल्लाह, जबीउल्लाह, बेलाल, हिब्जुर्रहमान (सभी शिवपतिनगर टोला गौहनिया निवासी), वसीउल्लाह, अब्दुल्लाह, मंसूर और तौफिक (सभी मोहाना चौक निवासी) तथा रऊआब (हरदासपुर टोला तिलकहना निवासी) और बेलाल (खलीलपुर टोला गौहनिया निवासी) शामिल हैं। पुलिस 20 अज्ञात लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है। दरअसल, मोहाना थाना क्षेत्र के शिवपतिनगर मोहाना चौक निवासी कलीमुल्लाह का 14 वर्षीय पुत्र सगीर 2 मई की रात ऑर्केस्ट्रा देखने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन घर से कुछ दूरी पर उसका शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों—एक युवक और तीन नाबालिगों—को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि सगीर की मौत सिर पर डंडे से किए गए प्रहार के कारण हुई थी। उसके शरीर पर चोट और खरोंच के कई निशान भी मिले, जो मारपीट की पुष्टि करते हैं। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर अधूरी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए मोहाना चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण ककरहवा मार्ग, लोटन और वर्डपुर से मुख्यालय आने वाले तीनों प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिंदु छात्रों के कलावे काटे, महादेव के निशान हटवाए:पुलिस ने कहा- शिक्षिका की शिकायत पर जांच, छात्र छात्राओं के होंगे बयान दर्ज
    Next Article
    गोरखपुर में फिर बढ़ने लगी गर्मी:धूप और तेज हवाओं ने बढ़ाई परेशानी, आने वाले दिनों में और चढ़ सकता है पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment