Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथ जोड़, कान पकड़कर बजरंगबली से माफी मांगी:लखनऊ में 1000 भंडारे, सीएम योगी ने बधाई दी; डीएम ने बांटी पूड़ी

    5 hours ago

    1

    0

    ज्येष्ठ महीने का आज पहला बड़ा मंगल है। लखनऊ में सोमवार आधी रात 12 बजे से ही मंदिरों में हनुमानजी की पूजा-अर्चना शुरू हो गई। ज्यादातर मंदिरों में भोर से भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्त बजरंगबली के सामने हाथ जोड़कर, कान पकड़कर माफी मांग रहे हैं। अलीगंज प्राचीन मंदिर, पुराने हनुमान मंदिर, हनुमान सेतु, हनुमंतधाम, गुलाचीन, लेटे हनुमान मंदिर में भक्तों का रात से ही दर्शन के लिए तांता लगा है। शहरभर में 1000 से ज्यादा जगहों पर भंडारे चल रहे हैं। नगर निगम में इस मंगल के लिए 348 भंडारों का रजिस्ट्रेशन है। कुछ जगह भंडारे में फ्लेवर्ड आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक दी जा रही है तो कहीं छाछ भी पिलाया जा रहा है। जिलाधिकारी विशाख जी. ने कैसरबाग स्थित यूपी प्रेस क्लब में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की तरफ से आयोजित भंडारे में पूड़ी बांटी। इस साल ज्येष्ठ अधिकमास में है। कुल 8 बड़े मंगल होंगे। बड़ा मंगल की 5 तस्वीरें देखिए- सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर हनुमानजी की तस्वीर शेयर कर प्रदेश के लोगों के पहले बड़े मंगल की बधाई दी है। उन्होंने लिखा- नमो हनुमते तुभ्यं नमो मारुतसूनवे। नमः श्रीरामभक्ताय श्यामास्याय च ते नमः॥ ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार 'बड़ा मंगल' की सभी भक्तों एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम के परम भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी से प्रार्थना है कि सभी पर अपनी कृपादृष्टि बनाए रखें। जन-जन के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता का वास हो। ॐ हनुमते नमः मंदिरों-भंडारों के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनरेटर का डीजल चेक करने गई महिला गार्ड, पंखे में फंस गया दुपट्टा, गला कंसने से... दिल झकझोर देने वाला हादसा
    Next Article
    हरियाणा- यूपी पुलिस के 4 जवानों समेत 5 की मौत:KMP एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो दूसरी गाड़ी से टकराई; रेड कर लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment