Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिंदू लड़कियों से संबंध बनाता था रेहान, 20 टारगेट पर:गयाजी की पवित्र बांके धाम पहाड़ी पर गंदा खेल, रील बनाकर फंसाता, अश्लील वीडियो बनाता

    11 hours ago

    2

    0

    गयाजी में रेहान अंसारी नाम के युवक ने हिंदू लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाए थे। पुलिस जांच में अब तक 6 लड़कियों के वीडियो सामने आए हैं। एक नाबालिग लड़की के परिवार ने रेहान के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। जांच में सामने आया है कि रेहान सोशल मीडिया पर रील बनाकर नाबालिग लड़कियों को फंसाया था। इसके बाद वो उनके साथ संबंध बनाया था। इस दौरान वो वीडियो भी बना लेता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि रेहान के टारगेट पर 20 लड़कियां थीं। भेद खुलने के बाद दिल्ली भाग गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई। रेहान का भेद कैसे खुला? वह किस तरह एक खास वर्ग की लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था? उसके परिवार का क्या कहना है? पढ़िए रिपोर्ट..। पहले जानिए, कैसे खुला रेहान का राज घटना ​22 जून की दोपहर की है। ​पवित्र बांके धाम पहाड़ी पर रेहान रंगे हाथ पकड़ा गया था। नाम न छापने की शर्त पर कुछ स्थानीय युवकों ने दैनिक भास्कर की टीम से उस दिन की पूरी आंखों देखी साझा की। युवकों ने बताया कि रेहान और नाबालिग पीड़िता अलग-अलग रास्ते से बांके बाजार की प्रसिद्ध बांके धाम पहाड़ी पर पहुंचे थे। इस पहाड़ी की चोटी पर भगवान शंकर का प्राचीन शिवलिंग स्थापित है। लोग पूरे क्षेत्र को पवित्र मानते हैं। ​उस समय इलाके के चार युवक पहाड़ी पर घूम रहे थे। उनकी नजर पहले रेहान फिर उससे पीछे आ रही नाबालिग छात्रा पर पड़ी। दोनों को एक साथ पहाड़ी पर स्थित सूर्य मंदिर की तरफ बढ़ते देख युवकों को शक हुआ। उन्होंने चुपके से दोनों का पीछा किया। दोनों मुख्य रास्ते से हटकर एक बड़ी चट्टान के पीछे चले गए। युवक दबे पांव चट्टान के करीब गए। उन्होंने रेहान की अश्लील हरकतों को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। ​चालाकी पड़ी भारी, मोबाइल खुला तो सामने आया खौफनाक सच ​वीडियो बनाने के बाद युवक कुछ दूरी पर खड़े होकर इंतजार करने लगे। जैसे ही रेहान और लड़की चट्टान की ओट से बाहर निकले, युवकों ने दोनों को घेर लिया। खुद को घिरता देख रेहान चकमा देकर भाग निकला। लड़की डरी-सहमी वहीं रह गई। युवकों ने लड़की पर दबाव बनाया और कहा कि अपने पिता का मोबाइल नंबर दो। उनके आने पर ही तुम्हें छोड़ा जाएगा। लड़की ने पिता की जगह रेहान का मोबाइल नंबर दे दिया। युवकों ने उस नंबर पर कॉल किया तो दूसरी तरफ से रेहान ने खुद को लड़की का पिता बताते हुए बात की। वह मिन्नतें करने लगा कि लड़की को छोड़ दीजिए। युवकों को उसकी आवाज पर शक हुआ। साफ कहा कि बिना परिवार के आए लड़की को नहीं छोड़ा जाएगा। वे इसे पुलिस के हवाले करने जा रहे हैं। पुलिस का नाम सुनते ही रेहान घबरा गया। कुछ ही देर में हांफते हुए वापस पहाड़ी पर आया। वह हाथ-पैर जोड़ने लगा। इसी गहमागहमी के बीच युवकों ने रेहान का मोबाइल फोन छीन लिया और जैसे ही उसकी गैलरी खोली, सबके होश उड़ गए। रेहान के फोन में मिले 20-22 मिनट के 6 दर्जन से ज्यादा गंदे वीडियो रेहान के मोबाइल से जो वीडियो मिले, उन्हें युवकों ने अपने पास ट्रांसफर कर लिया था। वे अब जांच के दायरे में हैं। दैनिक भास्कर के हाथ लगे इन वीडियो की संख्या आधा दर्जन से अधिक है। कुछ छोटे क्लिप्स को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश वीडियो 20 से 25 मिनट लंबे हैं। इन वीडियो की पड़ताल करने पर साफ हुआ कि आरोपी द्वारा शिकार बनाई गई सभी लड़कियां इसी क्षेत्र की हैं। वे एक खास तबके से हैं। इससे साफ संकेत मिलता है कि आरोपी ने टारगेट कर लड़कियों को फंसाया। पीड़िता के भाई ने मंगलवार को केस दर्ज कराया। लड़की ने पुलिस के सामने बयान दिया है। अब जानिए, बांके धाम पहाड़ी की हालत, बना अपराधियों का ठिकाना ​दैनिक भास्कर की टीम ने बांके धाम घटनास्थल और उसके आसपास के इलाके का निरीक्षण किया तो सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। यह पूरा क्षेत्र ऊंची पहाड़ियों और घने जंगलों से घिरा हुआ है। दोपहर में भी यह पहाड़ी पूरी तरह सुनसान रहती है। शाम ढलते ही यहां डरावना अंधेरा पसर जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पहाड़ी की बड़ी-बड़ी चट्टानें, घनी झाड़ियां और पेड़ों की ओट अपराधियों और मनचलों के लिए महफूज ठिकाना बन गई हैं। स्थानीय ग्रामीण और महिलाएं इस रास्ते गुजरने में असुरक्षित महसूस करती हैं। मुफ्त में मोमो खिलाकर लड़कियों को फंसाता था रेहान ​मामले की गहराई में जाने पर दैनिक भास्कर को आरोपी के तौर-तरीकों के बारे में पता चला। उस ठीक से जानने वाले एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि रेहान पहले एक मोबाइल दुकान में काम करता था। इससे उसे डिजिटल टूल्स की अच्छी समझ हो गई थी। बाद में उसने बांके बाजार में अपने मामा के साथ मिलकर मोमो का एक ठेला लगाना शुरू किया। ​ठेले पर वह सोची-समझी रणनीति के तहत काम करता था। अगर दुकान पर लड़के और लड़कियां दोनों आते तो वह लड़कों को नजरअंदाज कर पहले लड़कियों को मोमो सर्व करता था। वह स्कूल और कोचिंग में पढ़ने वाली कई लड़कियों को मुफ्त में मोमो खिलाता था। यही मुफ्त के मोमो आगे चलकर लड़कियों से बातचीत शुरू करने और उनका नंबर हासिल करने का जरिया बनते थे। इसके अलावा, उस पर रील्स बनाने और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने की सनक सवार थी। ​12 बच्चों का पिता बेबस, बोला- बेटे को कोर्ट में सरेंडर कराने की कोशिश में हूं ​भास्कर टीम ने आरोपी के पिता दुखन अंसारी से बातचीत की। दुखन पेशे से दर्जी हैं। बेहद तंगहाली में किसी तरह अपने परिवार का गुजारा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेरी 11 औलादें जीवित हैं (एक की मृत्यु हो चुकी है), जिनमें 8 लड़के और 3 लड़कियां हैं। रेहान मेरा सबसे छोटा बेटा है। मेरे दो बेटे मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। बाकी सब बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। उन्होंने कहा, ‘रेहान मोमो का ठेला जरूर लगाता था, लेकिन उसने कभी घर में एक धेला कमाकर नहीं दिया। उसे बस मोबाइल और रील बनाने का चस्का था। मुझे इस गंदे काम के बारे में जानकारी नहीं थी। इस घटना के बाद से उसका मामा भी फरार है। मुझे पता चला है कि रेहान फिलहाल दिल्ली में छिपा है।’ 'मैं अपने रिश्तेदारों के माध्यम से उसपर दबाव बना रहा हूं ताकि उसे जल्द से जल्द कोर्ट या थाने में सरेंडर कराया जा सके।' उल्लेखनीय है कि जांच में यह भी सामने आया है कि रेहान के एक बड़े भाई ने भी पहले क्षेत्र की ही एक अन्य समुदाय की लड़की से विवाह किया था और वे दोनों भी राज्य से बाहर रहते हैं। ​कमरे से मिली लाइब्रेरी की पर्ची, अचानक गायब हुए पीड़िता के परिजन ​दैनिक भास्कर की टीम पीड़िता के किराए के मकान पर पहुंची। वहां सन्नाटा पसरा मिला। पता चला कि घटना के बाद सोमवार को ही पीड़िता के परिजन आनन-फानन में कमरा खाली करके कहीं चले गए हैं। मकान मालिक घर पर नहीं थे। उसी मकान में रहने वाले अन्य किरायेदारों ने बताया कि लड़की करीब डेढ़ महीना पहले आई थी। मकान में उसका व्यवहार बेहद सामान्य और शालीन था। उसकी कोई गतिविधि संदिग्ध नहीं लगती थी। कमरे की तलाशी के दौरान भास्कर टीम को जमीन पर गिरी एक फटी हुई पर्ची मिली। यह पर्ची स्थानीय एक लाइब्रेरी की थी। जहां वह 400 रुपए मासिक फीस देकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए पढ़ती थी। वीडियो की हो रही फॉरेंसिक जांच, सख्त कार्रवाई होगी बांके बाजार के थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पुलिस अत्यंत संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम कर रही है। पीड़िता का कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बीती रात भी आरोपी के घर और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। उन्होंने कहा, 'आरोपी के मोबाइल से मिले वीडियो को जांच के लिए FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) भेजा जा रहा है। हमारी जांच का मुख्य बिंदु यह भी है कि इन अश्लील वीडियो को बनाने के पीछे आरोपी का उद्देश्य क्या था? क्या यह सिर्फ ब्लैकमेलिंग था या इसके पीछे कोई बड़ा रैकेट काम कर रहा है?'
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब- महिलाओं के खाते में ₹1100 करोड़ ट्रांसफर:सीएम मान ने 3 माह की रकम एक साथ जारी की; सभा में बैठी महिला को पहला मैसेज आया
    Next Article
    जगन गुर्जर की 3 मिनट में थम गई थीं सांसें:सुसाइड दिखाने की कोशिश; 13 फीट ऊंचे पंखे पर मिला गमछा, CCTV पर टूथपेस्ट लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment