Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथों में डंडा, सिर पर स्मार्ट मीटर:मथुरा में महिलाओं ने रैली निकाली, बिजली घर पर किया प्रदर्शन: सड़क पर फेंक मीटर

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को लक्ष्मी नगर क्षेत्र में महिलाओं ने बिजली के बढ़े हुए बिलों के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने घरों से स्मार्ट मीटर उतारकर हाथों में डंडा लिए और सिर पर मीटर रख एक रैली निकाल विरोध प्रदर्शन किया। यह रैली लक्ष्मी नगर स्थित बिजली घर तक पहुंची, जहां महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने विरोध स्वरूप स्मार्ट मीटरों को सड़क पर फेंककर तोड़ दिया। प्रदर्शन के कारण इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली के बिल लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार स्मार्ट मीटर लगाने पर जोर दे रही है, लेकिन आम लोगों की परेशानियों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन में शामिल रुक्मणी ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली के बिलों में लगातार वृद्धि हुई है। वहीं, भगवती ने शिकायत की कि कई बार शिकायत करने के बावजूद उनका खराब मीटर नहीं बदला गया और विभाग उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। धर्मवती ने भी अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली का बिल तीन से चार गुना तक बढ़ गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अग्रिम भुगतान करने के बावजूद बिजली कटौती की जा रही है, जिससे लोगों को काफी असुविधा हो रही है। महिलाओं के इस तीव्र विरोध को देखते हुए विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बढ़े हुए बिलों की जांच की जाए और खराब स्मार्ट मीटरों को जल्द से जल्द बदला जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में समाधान दिवस से अधिकारी अनुपस्थित:डीएम ने डिप्टी आरएमओ, जल निगम अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश दिए
    Next Article
    हाथरस में बाइक बिजली के खंभे से टकराई:एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment