Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथ में गंगा जल लेकर बोली- तुमसे कोई संबंध नहीं:सुनते ही चाकू मारा, गोरखपुर में महिला का गला रेत कर हत्या की, आरोपी फरार

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में हुए खुशबू हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में पता चला है कि शादी के बाद से ही खुशबू और आरोपी सीताराम के बीच नाजायज संबंध था। पति के बाहर रहने के वजह से दोनों की बातचीत बढ़ गई थी। वारदात वाले दिन घर वालों के कहने पर खुशबू गंगाजल हाथ में लेकर कहने लगी कि सीताराम से मेरा कोई संबंध नहीं है। यह सुनते ही आरोपी ने चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और तुरंत फरार हो गया। उसे पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने खुशबू का अंतिम संस्कार कर दिया। 500 मीटर दूर रहता था आरोपी इस मामले में बयान देते हुए SP साउथ दिनेश पूरी ने बताया- परिजनों से पूछताछ में पता चला कि खुशबू की शादी 3 साल पहले ही उपेंद्र से हुई थी। पति कुछ समय बाद नौकरी के लिए दुबई चला गया। शादी के बाद से देवर का दोस्त होने के नाते सीताराम अक्सर घर में आता जाता रहता था। उसका घर खुशबू के ससुराल से महज 500 मीटर की दूरी पर है। दोनों में बातचीत बढ़ने लगी। परिजनों को शक हुआ कि खुशबू और सीताराम के बीच नाजायज संबंध है। जिसको लेकर कई बार ससुर ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की थी। कसम खिलाने के लिए देवर ने दोस्त को बुलाया था दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई। लेकिन बात नहीं बनी। फिर 1 अप्रैल को जितेंद्र ने अपने दोस्त आरोपी सीताराम को घर बुलाया था। उसे अपने सामने दोनों लोगों से हाथ में गंगाजल लेकर यह बुलवाना था कि उनके बीच में कोई संबंध नहीं है। भाभी ने देवर की बात मानकर गंगाजल हाथ में लेकर जैसे ही कहा कि मेरा सीताराम से कोई संबंध नहीं है। यह सुनते ही आरोपी ने तुरंत चाकू से वार कर दिया। जितेंद्र भाभी को बचाता रह गया और आरोपी गला रेत कर फरार हो गया। घटना के बाद तत्काल उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों से पूछताछ जारी मामले में मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। गुरुवार को परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार गजपुर के पास बहने वाली राप्ती नदी के किनारे कर दिया। आरोपी की तलाश जारी है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घर नहीं पहुंचा पति वहीं मृतिका का पति उपेंद्र अभी घर नहीं पहुंच पाया है। वह रास्ते में है। घर पर ससुर प्रकाश और देवर जितेंद्र के साथ रहती थी। तीन ननदे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पांच साल पहले ही सास की मौत हो गई थी। 3 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… 4 साल पहले हुई थी शादी, पति दुबई में है गजपुर के कटरा बाजार निवासी प्रकाश गौतम (58) का एक मंजिला मकान है, जहां वे अपने दो बेटों उपेंद्र (30) और जितेंद्र (26) के साथ रहते हैं। उपेंद्र की शादी चार साल पहले बांसगांव थाना क्षेत्र के लाहीडाड़ी गांव निवासी खुशबू (28) से हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं थी। उपेंद्र इसी साल 6 मार्च को नौकरी के सिलसिले में दुबई गया था। देवर के दोस्त ने छत पर चढ़कर की हत्या खुशबू के ससुर प्रकाश गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बहू शाम को घर की छत पर टहल रही थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाला आरोपी सीताराम (28) घर के बाहर लगी लोहे की सीढ़ी से छत पर चढ़ गया। वह जितेंद्र का दोस्त है। खुशबू कुछ समझ पाती, इससे पहले उसने चाकू से उसका गला रेत दिया। आसपास के लोगों ने आरोपी को वारदात करते देखा आसपास के लोग अपनी छत से यह देखकर चिल्लाए। तुरंत इसकी सूचना ससुर और देवर को दी। जानकारी मिलते ही दोनों छत पर पहुंचे तो देखा कि खून से लथपथ खुशबू जमीन पर पड़ी थी। आसपास के लोग भी जुट गए। आनन-फानन में खुशबू को गगहा स्थित एक अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने को कहा। परिजन विरोध करने लगे। मांग की कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाता है, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जान के बदले जान चाहिए। सीओ गोला दरवेश कुमार के लिखित आश्वासन देने के बाद वे लोग माने। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। CCTV फुटेज से पहचान कर ली गई एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि ससुर की तहरीर पर आरोपी सीताराम के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से उसकी पहचान भी कर ली गई है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर वारदात की असली वजह का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में चोरी में नाकाम चोरों का मकान-मालिक पर हमला:अलमारी और लॉकर तोड़े, भागने से पहले घरवाले पहुंचे
    Next Article
    गन्ना विवाद में कोर्ट का फैसला, एक दोषी को सजा:अंबेडकरनगर में गैर इरादतन हमले में 7 साल की कैद, 10 हजार जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment