Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिंदू शेर सेना अध्यक्ष पर अतिक्रमण कराने का केस:पटरी दुकानदारों को दोबारा बैठाने का आरोप, सीतापुर में FIR

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के कोतवाली नगर क्षेत्र में सड़क पर अतिक्रमण कराने के आरोप में राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास चतुर्वेदी हिन्दू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई मंडी चौराहे से हरदोई रोड तक अवैध रूप से ठेले लगवाने के मामले में की गई है। जानकारी के अनुसार,1 अप्रैल को जिला प्रशासन ने डीएम राजा गणपति के आदेश पर चौराहा चौड़ीकरण अभियान के तहत इलाके में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया था। इस दौरान सड़क किनारे लगे पटरी दुकानदारों को हटाकर निर्धारित सीमा तय की गई थी, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। आरोप है कि इसके बावजूद विकास चतुर्वेदी हिन्दू द्वारा सोमवार दोपहर को दोबारा उसी क्षेत्र में पटरी दुकानदारों के पुनः ठेले लगवाकर अतिक्रमण कराया जा रहा था। मामले की शिकायत क्षेत्रीय लेखपाल विवेक पांडेय ने की, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132 और 329 (3) के तहत केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि द्वारा अतिक्रमण कराने की सूचना पर जब पुलिस और प्रशासनिक टीम पहुंची तो उसके साथ भी आरोपी की नोकझोंक भी हुई थी जिससे माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया। यह पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के हरदोई चुंगी इलाके का है, जहां बार-बार अतिक्रमण की समस्या सामने आ रही है। जहां बुलडोजर के जरिए सड़कों को खाली कराया गया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि सड़क चौड़ीकरण और यातायात सुधार के लिए चलाए जा रहे अभियान में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ SP ऑफिस की पानी टंकी पर चढ़ी युवती:जमीन विवाद में कार्रवाई न करने का आरोप, पुलिस मनाने में जुटी
    Next Article
    लखनऊ में ट्रैफिक डाइवर्जन फेल:'जन आक्रोश महिला पद यात्रा' के बाद लगा जाम , हजरतगंज से गोमती नगर तक जाम में फंसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment