Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिंदुजा फाइनेंस ग्रुप के खिलाफ सपा का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने न्याय न मिलने पर कार्यालय में ताला लगाने की चेतावनी दी

    1 hour ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हिंदुजा फाइनेंस ग्रुप के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी के एजेंट लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान वर्षा पत्नी रविंद्र कुमार, निवासी ग्राम घाट, परतापुर ने अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस गाजियाबाद के एजेंट मोहित पुत्र गोवर्धन और पंकज पुत्र अज्ञात ने उन्हें और उनके पति को हाउस लोन दिलाने का झांसा दिया था। वर्षा के अनुसार, बैंक कर्मचारी और मोहित ने मिलकर धोखाधड़ी की। इस संबंध में परतापुर थाने में पंकज और मोहित के खिलाफ मुक़दमा दर्ज हैं। उसके बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अब वह उनका कब्ज़ाने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित वर्षा ने आरोप लगाया कि फाइनेंस कंपनी अब उनसे लोन की वसूली के लिए दबाव बना रही है। कंपनी उनके मकान को जबरदस्ती खाली कराकर सील करने की धमकी दे रही है। मेरठ के कार्यालय पर ताला लगाने की चेतावनी वर्षा का यह भी आरोप है कि कंपनी अधिकारियों को गुमराह कर रही है और परतापुर पुलिस को झूठे प्रार्थना पत्र देकर उन पर अवैधानिक दबाव बना रही है। पुलिस भी उन्हें और उनके परिवार को मकान खाली करने के लिए धमका रही है। वर्षा ने मांग की है कि जब तक मुकदमे का निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक फाइनेंस कंपनी और पुलिस उनसे कोई वसूली न करें और न ही उन्हें परेशान करें। उन्होंने बताया कि इस आवास के अलावा उनके पास कोई अन्य संपत्ति नहीं है। हिंदुजा फाइनेंस ग्रुप के मैनेजर ने कहा हमारा आरोपी से कोई कनेक्शन नहीं हिंदूजा फाइनेंस ग्रुप के स्थानीय मैनेजर चिराग सिंह ने कहा कि घटना के संबंध में हमें कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा आरोपियों से हमारा कोई लेना-देना नहीं हैं। उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। यदि किसी के साथ कोई धोखाधड़ी हुई है तो उसकी जांच पुलिस करें। यदि कार्यालय पर ताला लगाने की बात है तो उनके द्वारा भी पुलिस से शिकायत की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में SDO को एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा:ऑफिस से पकड़कर खुल्दाबाद थाने ले जाया गया, पूछताछ जारी
    Next Article
    सुल्तानपुर में मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ:BSA बोले-मोबाइल की दुनिया से बाहर निकलकर मैदान पर पसीना बहाना बेहद जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment