Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हैदराबाद ने एक सीजन में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर बनाए:कोहली की टी-20 में 211वीं बार फिफ्टी पार्टनरशिप, विराट-हेड ने हाथ नहीं मिलाया; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

    7 hours ago

    1

    0

    सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रन से हरा दिया। विराट कोहली टी-20 में सबसे ज्यादा 211वीं बार फिफ्टी पार्टनरशिप में शामिल रहे। हैदराबाद ने इस सीजन सबसे ज्यादा 9वीं बार 200+ स्कोर बनाया। मैच के बाद विराट कोहली और ट्रैविस हेड ने हाथ नहीं मिलाया। हैदराबाद-बेंगलुरु मैच के रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. कोहली 211वीं बार फिफ्टी पार्टनरशिप में शामिल रहे कोहली ने हैदराबाद के खिलाफ 211वीं बार टी-20 में फिफ्टी पार्टनरशिप की। उन्होंने राजीव गांधी स्टेडियम में वेंकटेश अय्यर के साथ पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। वे टी-20 में सबसे ज्यादा बार फिफ्टी रन की साझेदारी का हिस्सा बनने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 210 साझेदारी है। 2. एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200+ रन बनाने वाली टीम बनी हैदराबाद IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200+ स्कोर करने वाली टीम बन गई। टीम ने बेंगलुरु के खिलाफ 4 विकेट खोकर 255 रन बनाए, जो इस सीजन टीम का नौवां 200+ स्कोर है। इससे पहले ये रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के नाम था, जिन्होंने 2025 में 8 बार यह कारनामा किया था। 3. भुवनेश्वर सबसे ज्यादा बार 50+ रन देने वाले गेंदबाज बने भुवनेश्वर IPL में संयुक्त रुप से सबसे ज्यादा बार 4 ओवर में 50+ रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने मोहम्मद शमी बराबरी की, जिन्होंने 9 बार पचास से ज्यादा रन दिए हैं। भुवनेश्वर ने हैदराबाद के खिलाफ 51 रन दिए। इस लिस्ट में मोहम्मद सिराज 8 बार के साथ तीसरे नंबर पर हैं। 4. क्लासन ने मिडिल ऑर्डर में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए क्लासन ने IPL के एक सीजन में नंबर 4 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस सीजन मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते हुए 606 रन बनाए हैं। उन्होंने ऋषभ पंत को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2018 में 579 रन बनाए थे। 5. हैदराबाद ने IPL में छठी बार 250+ का स्कोर बनाया हैदराबाद ने शुक्रवार को छठी बार 250 या उससे रन का स्कोर खड़ा किया। वह सबसे ज्यादा बार यह आंकड़ा पार करने वाली टीम है। इस लिस्ट में पंजाब और बेंगलुरु संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 3-3 बार यह कारनामा किया है। 6. अभिषेक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले दूसरे भारतीय अभिषेक एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने बेंगलुरु के खिलाफ 5 सिक्स लगाए। अभिषेक ने इस सीजन 43 छक्के लगाते हुए अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर किया। उन्होंने 2024 में 42 सिक्स लगाए थे। इस लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने इस सीजन 53 छक्के जड़े हैं। 7. नंबर-4 या नीचे बैटिंग करते हुए क्लासेन ने 6वीं फिफ्टी लगाई क्लासेन ने इस सीजन नंबर 4 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए छठवीं बार 50+ का स्कोर बनाया। उन्होंने बेंगलुरू के खिलाफ 51 रन बनाए। उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा बार ऐसा करने वाले ऋषभ पंत और ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी की। पंत ने 2018 और मैक्सवेल ने 2021 में 6 फिफ्टी लगाई थी। 8. पहली 2 गेंद पर सिक्स लगाने वाले टीम के तीसरे बल्लेबाज नीतीश ने बेंगलुरु के खिलाफ अपनी पहली 2 गेंदों पर लगातार 2 छक्के लगाए। वे हैदराबाद के लिए पारी की पहली 2 गेंदों पर सिक्स लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले राशिद खान ने 2018 और पैट कमिंस ने 2025 में यह कारनामा किया था। 9. बेंगुलरु के 3 गेंदबाज ने 50+ रन दिए बेंगलुरु के 3 गेंदबाजों ने मैच में 50 या उससे ज्यादा रन दिए। एक मैच में सबसे ज्यादा 50+ रन देने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर एक पर बेंगलुरु ही है। 2024 में बेंगलुरु के 4 गेंदबाजों ने एक मैच में फिफ्टी का आंकड़ा छुआ था। दिल्ली (2024) और राजस्थान (2024) के 3 गेंदबाजों ने पचास से ज्यादा रन दिए। सभी मौकों पर विरोधी टीम हैदराबाद थी। 10. ईशान ने बेंगलुरु के खिलाफ लगातार चौथी फिफ्टी लगाई ईशान किशन ने बेंगलुरु के खिलाफ 2024 से 2026 तक लगातार चौथी फिफ्टी लगाई। उन्होंने शुक्रवार को 79 रन की पारी खेली। वे बेंगलुरु के खिलाफ यह कारनामा करने वाले न्यूजीलैंड के केन विलियमसन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 2014 से 2016 के बीच लगातार 7 फिफ्टी लगाई। यहां से टॉप-3 मोमेंट्स… 1. अभिषेक शर्मा ने सिक्स लगाकर खाता खोला बेंगलुरु के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने सिक्स लगाकर अपना खाता खोला। उन्होंने मैच के पहले ओवर में भुवनेश्वर की पांचवी गेंद को लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से छक्का जड़ दिया। यह पारी का उनका पहला रन था। 2. वेंकटेश ने अभिषेक का कैच छोड़ा हैदराबाद की पारी के छठवें ओवर में वेंकटेश अय्यर ने अभिषेक का कैच छोड़ दिया। ओवर की चौथी गेेंद रसिख सलाम डार ने शॉर्ट-लेंथ डाली। अभिषेक ने उसपर फ्लैट पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद डीप स्क्वायर लेग पर पर खड़े वेंकटेश की ओर गई। उन्होंने दाईं ओर भागते हुए कैच लपकने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ से छिटक गया। 3. कोहली-हेड के बीच नोंकझोंक, मैच के बाद हाथ नहीं मिलाया बेंगलुरू की पारी में पावरप्ले के दौरान कोहली और ट्रैविस हेड के बीच किसी बात को लेकर नोंक-झोंक हुई। इसके बाद कोहली ने मैच के बाद हेड से हैंडशेक भी नहीं किया। जब कोहली, हेड के पास पहुंचे, तो हेड ने हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन कोहली एकदम से आगे निकल गए। -------------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बेंगलुरु हार के बावजूद टॉप पर रहेगी, हैदराबाद ने 55 रन से हराया IPL में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 55 रन से हरा दिया। इस हार के बावजूद बेंगलुरु लीग स्टेज में टॉप बनी रही। वहीं, हैदराबाद जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। अब IPL 2026 का पहला क्वालिफायर बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंजुम शर्मा ने रणवीर सिंह की तारीफ:कहा- वो बहुत कमाल और सिक्योर एक्टर हैं; ‘धुरंधर’ में रहमान के रोल को भी सराहा
    Next Article
    बेंगलुरु-गुजरात का क्वालिफायर-1 खेलना तय:चौथी पोजिशन के लिए 4 टीमों में रेस, पंजाब के लिए आज जीत जरूरी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment