Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष ने सीएम योगी से मुलाकात की:विकास परियोजनाओं के प्रस्तावों को सीएम से शीघ्र अनुमोदन का अनुरोध किया

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस की जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को हाथरस में सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, शिक्षा संस्थानों के सुदृढ़ीकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता से अवगत कराया। उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं के प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए और उनके शीघ्र अनुमोदन तथा क्रियान्वयन का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जिला पंचायत पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। भविष्य में भी विकास कार्यों को गति देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। विकास कार्यों को लेकर सीएम ने दिया आश्वासन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हाथरस जनपद के विकास में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रस्तावित योजनाओं पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश देने का भी आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय विकास, रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर कुछ अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण भी उपस्थित थे। जिला पंचायत अध्यक्ष की इस पहल को जनपद के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर भाजपा कार्यालय में कार्यशाला:स्थापना दिवस की तैयारियों पर चर्चा, जिम्मेदारियां तय
    Next Article
    शाहजहांपुर में किसान यूनियन पदाधिकारी से गाली-गलौज:जान से मारने की धमकी मिली, केस दर्ज करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment